1. ’खेती न किसान को, भिखारी को न भीख भली, बनिक को बनिज, न चाकर को चाकरी।’ तुलसीदास की ये पंक्तियाँ उनकी किस रचना की हैं? (अ) दोहावली (ब) रामचरितमानस (स) कवितावली✔️ (द) गीतावली 2. मध्यकालीन ’संत काव्य’ पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव नहीं है? (अ) नाथ साहित्य (ब) उपनिषद् (स) अद्वैत दर्शन (द) जैन साहित्य✔️ 3. कबीर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है? (अ) कबीर के काव्य में दाम्पत्य के द्योतक प्रतीकों का सुंदर प्रयोग हुआ है। (ब) काव्य-रचना कबीर का प्रधान लक्ष्य थां✔️ (स) कबीर के काव्य में रहस्यवाद मिलता है। (द) कबीर ने समाज में व्याप्त पाखण्ड का पुरजोर विरोध किया। 4. ’संत काव्य’ के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है? (अ) संत काव्य आत्मानुभूति पर अधिक बल देता है। (ब) संत काव्य में धार्मिक रूढ़ियों और परम्पराओं के अन्धानुकरण का विरोध है। (स) संत काव्य में शास्त्रीय ज्ञान को परम आवश्यक माना गया है। ✔️ (द) संत काव्य की भाषा जन सामान्य की भाषा है। 5. सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन असत्य है? (अ) आचार्य शुक्ल के अनुसार प्रेमाख्यानक काव्य में नायिका की अपेक्षा नायक के विरह को अधिक महत्त्व दिया गया है। (ब) सूफी काव्य अधिकांशतः मुक्तक रूप में लिखे गये थे।✔️ (स) सूफी काव्य में कथानक रूढ़ियों का प्रयोग मिलता है। (द) सूफी काव्यों में ऐतिहासिक-अनैतिहासिक पात्रों की गाथाओं के साथ-साथ रचयिताओं की कल्पना-शक्ति का योग भी न्यूनाधिक मात्रा में रहा है। 6. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, रचना और रचनाकार की दृष्टि से, गलत है? (अ) मृगावती – कुतुबन (ब) पद्मावत – मलिक मुहम्मद जायसी (स) मधुमालती – मंझन (द) आखिरी कलाम – मुल्लादाऊद✔️ 7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है? (अ) निर्गुण भक्ति में विश्वात्मा प्रभु के विश्वव्यापी अस्तित्व में आस्था प्रकट की गयी है। (ब) निर्गुण भक्त वर्ण व्यवस्था के पक्षधर नहीं थे। (स) निर्गुण भक्ति में लीला का माहात्म्य है।✔️ (द) निर्गुण भक्त सत्य के शोधक हैं। 8. रचना और रचनाकार की दृष्टि से इनमें से कौन सा विकल्प गलत है? (अ) वेलि क्रिसन रुक्मिणी री – चतुर्भुज दास✔️ (ब) ध्यान मंजरी – अग्रदास (स) बरवै नायिका भेद – रहीम (द) भक्तमाल – नाभादास 9. निम्नलिखित में से कौन से कवि ’अष्टछाप’ के नहीं हैं? (अ) कृष्णदास (ब) कुंभनदास (स) दामोदरदास ✔️ (द) छीतस्वामी 10. कृष्ण भक्ति काव्य के संदर्भ में इनमें से कौन-सा कथन असत्य है? (अ) भगवत् कृपा की प्राप्ति के लिए सूर की भक्ति पद्धति में अनुग्रह का प्राधान्य है। (ब) नन्ददास ने ’भँवरगीत’ नामक ग्रंथ की रचना की थी। (स) राधावल्लभ संप्रदाय में राधा का स्थान गौण तथा कृष्ण का स्थान प्रधान तथा उच्च माना गया है।✔️ (द) सखी संप्रदाय का प्रवर्तन स्वामी हरिदास द्वारा किया गया। 11. निम्नलिखित ग्रंथों में से कौन सा गं्रथ केशव रचित नहीं है (अ) विज्ञानगीता (ब) जहाँगीर जस चंद्रिका (स) छन्द माला (द) भाषा भूषण✔️ 12. हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को ’अलंकृत काल’ कहने वाले विद्वान् इनमें से कौन हैं? (अ) मिश्र बंधु✔️ (ब) रामचंद्र शुक्ल (स) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र (द) नगेन्द्र 13. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प रचना और रचनाकार की दृष्टि से गलत है? (अ) कविकुल कंठाभरण – दूलह (ब) रस सारांश – भिखारीदास (स) शृंगार सागर – आलम✔️ (द) रस रहस्य – कुलपति मिश्र 14. निम्नलिखित में से कौन-सा कवि रीतिमुक्त काव्यधारा का नहीं है? (अ) ठाकुर (ब) बोधा (स) आलम (द) भिखारीदास✔️ 15. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए- रचना रचनाकार (क) कविकुल कल्पतरु (1) भूषण (ख) ललित ललाम (2) भिखारीदास (ग) शिवा बावनी (3) चिंतामणि (घ) काव्य निर्णय (4) मतिराम कूट: क ख ग घ (अ) 2 3 4 1 (ब) 3 4 1 2✔️ (स) 4 2 1 3 (द) 1 3 4 2
कोई टिप्पणी नहीं
Please do not enter any spam link in the comment box.
Post a Comment