निर्गुण संत काव्य प्रश्नोत्तरी
हिंदी साहित्य इतिहास
भक्तिकाल
निर्गुण संत काव्य प्रश्नोत्तरी
प्रश्न :- आचार्य शुक्ल ने निर्गुण मार्ग का प्रवर्तक किसे माना हैं?
(अ) रामानन्द (ब) नामदेव
(स) कबीर✔️ (द) ज्ञानदेव
प्रश्न :- "कबीर परिचई’ के लेखक कौन हैं ?
(अ) रैदास (ब) अनन्तदास✔️
(स) धन्ना (द) पीपा
प्रश्न :- नामदेव जी की भक्ति किस प्रकार की थी ?
(अ) सगुण (ब) निर्गुण
(स) सगुण-निर्गुण✔️ (द) कोई नहीं
प्रश्न :- ’सिद्धान्त पंचमात्रा’ ग्रन्थ के रचयिता कौन थे?
(अ) रामानन्द (ब) बल्लभाचार्य
(स) नंददास (द) राघवानन्द✔️
प्रश्न :- ’सुन्दर ग्रन्थावली’ का संकलन किस के द्वारा किया गया हैं?
(अ) बाबू श्यामसुन्दर दास (ब) पीताम्बरदत्त बङथ्वाल
(स) पुरोहित हरिनारायण शर्मा✔️ (द) गोविन्द रजनीश
प्रश्न :- कबीर काव्य में उपलब्ध अहिंसा का तत्व किस सम्प्रदाय की देन हैं:
(अ) वैष्णव सम्प्रदाय✔️ (ब) बौद्ध सम्प्रदाय
(स) जैन सम्प्रदाय (द) नाथ सम्प्रदाय
प्रश्न :- "अपना मस्तक काटिकै वीर हुआ कबीर। पंक्ति किस कवि की हैं ?
(अ) कबीर (ब) सुंदरदास
(स) दादू✔️ (द) पीपा
प्रश्न :- आचार्य शुक्ल के अनुसार"कबीर" में उपलब्ध ज्ञान मार्ग की बातें कहाँ से ली गई हैं?
(अ) हिन्दू शास्त्रों से✔️ (ब) बौद्ध धर्म से
(स) सिद्धों की वाणी से (द) नाथ पंथ से
प्रश्न :- राघवानन्द जी निम्न में से किस व्यक्ति के गुरु थे?
(अ) कबीर (ब) रामानन्द✔️
(स) सूरदास (द) मध्वाचार्य
प्रश्न :- "कबीर काव्य" में उपलब्ध प्रेम तत्व किसकी देन है?
(अ) वैष्णव सम्प्रदाय (ब) नाथ सम्प्रदाय
(स) सूफी सम्प्रदाय✔️ (द) रामावत सम्प्रदाय
प्रश्न :- "ज्ञान समुद्र" के रचनाकार कौन है ?
(अ) हरिदास निरंजनी (ब) गुरूनानक
(स) सुंदरदास✔️ (द) पीपा
प्रश्न :- इनमें से कौन-सा कवि दादूदयाल का शिष्य हैं ?
(अ) कबीर (ब) नानक
(स) हरिदास (द) सुंदरदास✔️
प्रश्न :- कबीर रचित ’’दुलहिनी गावहु मंगलाचार, हम घर आयेहु राजा राम भरतार।’’ जैसे पद किस श्रेणी में रखे जा सकते हैं ?
(अ) शृंगार रस (ब) लोकाचार संबंधी ज्ञान
(स) परम्परा पोषक (द) भावात्मक रहस्यवाद✔️
प्रश्न :- कबीर की समस्त रचनाओं का सम्पादन किस ग्रंथ में हुआ हैं ?
(अ) कबीर वाणी (ब) साखी
(स) सबद (द) बीजक✔️
प्रश्न :- रज्जब ने दादू की रचनाओं का संपादन किस नाम से किया ?
(अ) हरणे बानी (ब) सोहिला
(स) अंगबधू✔️ (द) जपूजी
प्रश्न :- "निर्गुण ब्रह्मा को कियो समाधु, तब ही चले कबीरा साधु।’’ उपर्युक्त पंक्ति किस संत कवि की हैं –
(अ) दादू✔️ (ब) कबीर
(स) रैदास (द) धर्मदास
प्रश्न :- "सो जोगी जाके मन में मुद्रा, रात दिवस न करई निद्रा।’’ पंक्तियों के रचयिता कौन हैं ?
(अ) रैदास (ब) कबीर✔️
(स) रज्जब (द) मलूकदास
Post a Comment