हिंदी साहित्य:- रीतिकाल महत्वपूर्ण प्रश्न (2)
हिंदी साहित्य:- रीतिकाल महत्वपूर्ण प्रश्न (2)
(Reeti kal Objective Questions)
1. "छत्रप्रकाश" किस प्रकार का काव्य है?
(अ) रीति ग्रंथ (ब) चरित काव्य
(स) राज प्रशस्ति (द) नीति काव्य. (ब)
2. "शिवराज भूषण" में कुल कितने पद्य है?
(अ) 386 (ब) 385
(स) 387 (द) 388 (ब)
3. "छत्रप्रकाश" के रचयिता कवि निम्न में से कौन है?
(अ) सूदन (ब) पद्माकर
(स) लाल कवि (द) रसनिधि (स)
4. "शिवा बावनी", "छत्रसाल दशक", "दूषण उल्लास" नामक रचनाएं किस कवि की है?
(अ) मूरलीधर भूषण (ब) मतिराम
(स) देव (द) भूषण (द)
5. छन्दों की विविधता केशवदास की किस रचना में मिलती है?
(अ) रसिकप्रिया (ब) कविप्रिया
(स) रामचन्द्रिका (द) विज्ञानगीता (स)
6. संस्कृत के नाटक "प्रबोध चन्द्रोदय" का ब्रज भाषा में पद्यानुवाद किस कवि ने किया था?
(अ) आचार्य भूषण (ब) जसंवत सिंह
(स) आचार्य चिंतामणि (द) आचार्य मतिराम (ब)
7. "अलंकार पंचाशिका" किस रीतिकालीन कवि द्वारा रचित अलंकार ग्रन्थ है?
(अ) मतिराम (ब) पद्माकर
(स) गोप (द) भूषण। (अ)
8. जसवंत सिंह द्वारा रचित "भाषा भूषण" नामक ग्रन्थ में कुल कितने दोहे और प्रकाश है?
(अ) 200 दोहे, 5 प्रकाश
(ब) 212 दोहे, 5 प्रकाश
(स) 212 दोहे, 7 प्रकाश
(द) 252 दोहे, 5 प्रकाश (ब)
9. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची – । सूची -।।
(कवि) (रति ग्रन्थ)
(क) मतिराम 1. जगद्विनोद
(ख) जसवन्तसिंह 2. रामचन्द्राभरण
(ग) पद्माकर 3. ललित ललाम
(घ) गोप 4. भाषा भूषण
कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 3 2 4 (ब) 2 4 3 1
(स) 4 2 1 3 (द) 3 4 1 2 (द)
10. जयदेव के ग्रंथ "चंद्रालोक" पर आधारित अलंकार ग्रन्थ निम्न में से कौनसा है?
(अ) भाषा भूषण (ब) भूषण हजारा
(स) शिवराज भूषण (द) दूषण उल्लास (अ)
11. इन सूचियों को सुमेलित करके सही कथन का चयन कीजिए:
सूची -। सूची -।।
(कवि) (ग्रन्थ)
(क) पद्माकर 1. अंगदर्पण
(ख) रसलीन 2. हिम्मतबहादुर विरुदावली
(ग) तोष 3. रसभूषण
(घ) याकूब खां 4. सुधानिधि
कूट
क ख ग घ
(अ) 2 1 4 3 (ब) 1 2 3 4
(स) 4 3 2 1 (द) 3 4 2 1 (अ)
12. रीतिकाल में राष्ट्रीयता की भावना जगाने वाले कवि कौनसा था?
(अ) रसखान (ब) भूषण
(स) सूदन (द) कविप्रिया (ब)
13. रीतिकालीन आचार्य जसंवत सिंह निम्न में से किन शासकों के विश्वास पात्र थे?
(अ) शाहजहाँ, औरंगजेब
(ब) जहाँगीर, शाहजहाँ
(स) अकबर, जहाँगीर
(द) औरंगजेब, मुअज्जम। (अ)
14. निम्न में से रीतिकालीन कवि पद्माकर द्वारा रचित अलंकार ग्रन्थ कौन साहै?
(अ) शिवा बावनी (ब) रामचन्द्राभरण
(स) पद्माभरण (द) काव्यालंकार (स)
15. "अनुभव प्रकाश","अपरोक्ष सिद्धान्त" रचना किस कवि की है?
(अ) जसंवत सिंह (ब) चिंतामणि
(स) देव (द) मतिराम। (अ)
16. भूषण द्वारा रचित अलंकार ग्रन्थ का क्या नाम है?
(अ) अलंकार चंद्रोदय (ब) शिवराजभूषण
(स) भाषा भूषण (द) तुलसी भूषण
(ब)
17. प्रसिद्ध कवि कुलपति मिश्र जयपुर के निम्न में से किस राजा के आश्रय में रहे थे?
(अ) रामसिंह (ब) जयसिंह
(स) ईश्वर सिंह (द) प्रताप सिंह (अ)
18. केशवदास किस प्रकार के आचार्य कवि माने जाते हैं?
(अ) रसवादी (ब) रीतिवादी
(स) अलंकारवादी (द) उपरोक्त सभी (अ)
19. महाकाव्य महाभारत के "द्रोणपर्व" का अनुवाद निम्न में से किस रचना में किया गया है?
(अ) संग्राम सार (ब) रस रहस्य
(स) नखशिख (द) रसराज (अ)
20. "वरवधू विनोद" नामक "रीतिग्रन्थ" के रचयिता कवि कौन हैं ?
(अ) दूलह (ब) कालिदास त्रिवेदी
(स) पद्माकर (द) ग्वाल कवि (ब)
21. कुलपति मिश्र की कौनसी रचना मम्मट के "काव्य-प्रकाश" का ही छायानुवाद है?
(अ) रस विलास (ब) रस राज
(स) संग्राम सार (द) रस रहस्य (द)
22. "रसराज" रचना के रचयिता कवि का नाम क्या है?
(अ) पद्माकर (ब) मतिराम
(स) कुलपति मिश्र (द) भिखारीदास (ब)
23. निम्न में से कौनसी रचना "दुर्गाशप्तशति" का पद्यबद्ध अनुवाद ?
(अ) दुर्गा भक्ति चंद्रिका (ब) रस रहस्य
(स) संग्राम सार (द) नखशिख (अ)
24. "रस भूषण" नामक रीति ग्रन्थ के रचयिता कवि कौन हैं?
(अ) रसखान (ब) आलम
(स) याकूब खां (द) रसनिधि। (स)
25. निम्न में से कौनसी रचनाकुलपति मिश्र की प्रबंध काव्यात्मक रचना है?
(अ) रस रहस्य (ब) नखशिख
(स) युक्ति तरंगिणी (द) संग्राम सार (द)
Post a Comment