Adsense

हिंदी साहित्य महत्वपूर्ण प्रश्न


हिंदी से संबंधित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण : --






💐 सूफी धारा को किस आलोचक ने प्रेमाश्रयी धारा कहा - आचार्य शुक्ल जी


💐 "मानस भवन में आर्यजन जिनकी उतारे आरती...." पंक्ति किस काव्यग्रंथ से है - भारत भारती


💐 "सब आंखों के आंसू उजले/सबके सपनों में सत्य पला"...पंक्ति किसकी है - महादेवी वर्मा


💐 किस सन्त कवि का जन्म अकबर के समय में और मृत्यु औरंगजेब के काल में हुई - मलूकदास

💐 सन्त कवियों के दार्शनिक सिद्धातों का मूल आधार है - अद्वैतवाद


💐 रचना कुमारपाल प्रतिबोध - सोमप्रभ सूरि, कुमारपाल चरित - हेमचन्द्र की है।


💐 महिमभट्ट द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत है - अनुमानवाद


💐 "साहित्य मनुष्य के अंदर का उछालित आनन्द है" - नन्द दुलारे वाजपेयी

💐 कवि धनपाल को किसने सरस्वती की उपाधि दी - राजा मुंज ने


💐 "नैननि में जो सदा रहते तिनकी अब कान कहानी सुन्यो करै" - आलम की पंक्ति है।


💐 कृष्ण की रस रूप और राधा को रति रूप किस सम्प्रदाय में माना गया है - वैष्णव सहजिया सम्प्रदाय


💐 चंपू काव्य के दो भेद हैं - विरुद और करम्बक


कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.