Adsense

हिंदी साहित्य: भक्तिकाल मुख्य प्रश्नोत्तर

भक्तिकाल महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


हिंदी साहित्य: भक्तिकाल मुख्य प्रश्नोत्तर





1. ’रामचरित मानस में तुलसी दास की करूणा समाजोन्मुख है, विनयपत्रिका में वह आत्मोन्मुख है।’ यह कथन किसका है?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी   (ब) रामविलास शर्मा ✔️
(स) प्रभुदयाल मीतल         (द) रामचन्द्र शुक्ल

2. ’निरंकुश अति निडर रसिक जस रसना गायो।’ पंक्ति किसके बारे में है?
(अ) रसखान        (ब) कबीर
(स) नामदेव         (द) मीरा ✔️

3. ’ताही छन उडुराज उदित रस-रास-सहायक।
कुंकुम-मंडित-बदल प्रिया जनु नागरि नायक।।’’ यह किसकी पंक्ति है?
(अ) सूरदास      (ब) नन्ददास✔️
(स) कृष्णदास   (द) कुंभन दास

4. कौन-सी पंक्ति निम्नलिखित में से मीरा की नहीं है?
(अ) अंसुवन जल सीचि-सीचिं प्रेम बेल बोई
(ब) सावन मा उमग्यो म्हारा हियरा भणक सुण्या हरि आवण री
(स) घायल की गति घायल जाणै और न जाणै कोई
(द) माई री वा मुख की मुस्कानि संभारी न जैहे, न जैहे, न जैहे ✔️

5. ’खानान खान बैरम सुवन जबहिं क्रोध करि तंग कस्यो’ इस पंक्ति वाला छप्पय रहीम की प्रशंसा में किसने कहा था?
(अ) होलराय    (ब) केशव
(स) गंग ✔️      (द) तुलसी

6. नाथ मुनि ने ’दिव्य प्रबंधम्’ में किसकी रचनाएं संकलित की?
(अ) नायनारों की
(ब) अन्नया आदि तेलुगू के भक्तों की
(स) अलवारों की ✔️
(द) शंकरदेव की

7. ’द्वैतवाद’ का प्रवर्तन किसने किया था?
(अ) स्वामी रामतीर्थ   (ब) स्वामी आनन्द तीर्थ ✔️
(स) महर्षि कण्व       (द) रामानुज

8. इनमें से ’विष्णुस्वामी’ की रचना कौन सी है?
(अ) सिद्धान्तपंचमात्रा  (ब) सर्वज्ञसूक्त ✔️
(स) वेदान्तसार         (द) आगम प्रमाण्य

9. आचार्य वल्लभ ने निम्नलिखित में से किसकी रचना नहीं की?
(अ) प्रपन्नकल्पवल्ली ✔️  (ब) सुबोधिनी
(स) अणुभाष्य              (द) तत्त्वदीप निबंध

10. षड्गोस्वामियों द्वारा रचित नहीं है-
(अ) उज्ज्वलनीलमणि  (ब) हरि भक्तिरसामृत सिन्धु
(स) भवतसंदर्भ          (द) गोविन्द भाष्य ✔️

11. ’गोविन्दभाष्य’ किसकी रचना है?
(अ) चैतन्य                         (ब) रूप गोस्वामी
(स) बलदेव विद्या भूषण ✔️    (द) जीव गोस्वामी

12. सातवें अलवार कौन थे?
(अ) काठकोय     (ब) नम्म
(स) आण्डाल      (द) कुलशेखर ✔️

13. कन्नङ भाषा में पद्य के स्थान पर गद्य का आरम्भ करने वाले संत थे –
(अ) पुण्डरीक       (ब) पंय
(स) बसवेश्वर ✔️    (द) नरसी मेहता
 
14. रामानन्द, आचार्य रामानुज के शिष्य परम्परा के क्रम में भक्तमाल के अनुसार किस स्थान पर आते हैं?
(अ) चतुर्थ ✔️   (ब) तृतीय
(स) छठवें      (द) सातवें

15. ’विठोबा खेचर’ किसके गुरु थे?
(अ) नामदेव ✔️   (ब) धन्ना
(स) सेन            (द) ज्ञानेश्वर
 
16. सम्प्रदायों और उनके प्रवर्तकों को सुमेलित कीजिए-
सम्प्रदाय                    प्रवर्तक
(क) उदासी सम्प्रदाय     1. जग जीवन दास
(ख) विश्नोई सम्प्रदाय      2. वीरभान
(ग) साधे सम्प्रदाय        3. श्रीचन्द
(घ) सतनामी               4. जम्भ्नाथ

कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4          (ब) 4 2 3 1
(स) 4 3 2 1           (द) 3 4 2 1 ✔️

17. किस संत की काव्य भाषा ’नीमाडी’ है?
(अ) संत सींगा ✔️    (ब) बाबा लाल
(स) कबीर             (द) पीपा

18. वह पहला ग्रन्थ जिसमें संकलित पद विभिन्न राग-रागनियों में बांटे गये हैं। ?
(अ) शान्त सरसी     (ब) असरारे-मार्फत
(स) आदि ग्रन्थ ✔️   (द) नादिरूसन्निकात

19. सूफी-मत आदि स्रोत कहां मिलता है?
(अ) शामी-मत ✔️  (ब) प्लेटिनस के चिन्तन में
(स) कुरान            (द) मानी-मत

20. ’चन्दायन’ का रचनाकाल है –
(अ) 1379 ई. ✔️   (ब) 1540 ई.
(स) 1528 ई.    (द) 1479 ई.

21. निम्नलिखित में से किस कवि ने ’माधवानल कामकन्दकला प्रेमकथा’ पर एक प्रेमाख्यान की रचना नहीं की?
(अ) गणपति        (ब) मंझन ✔️
(स) कुशललाभ   (द) आलम

22. पद्मावत का रचनाकाल क्या है?
(अ) 1528 ई.    (ब) 1540 ई. ✔️
(स) 1530 ई.    (द) 1542 ई.

23. कौन-सी रचना जायसी की नहीं है?
(अ) अखरावट    (ब) कहरानामा
(स) चित्रलेखा     (द) छिताई वार्ता ✔️

24. ’ज्ञानदीप’ के रचनाकार हैं –
(अ) मुहकर         (ब) मधुकर
(स) शेख नबी ✔️   (द) गणपति

25. ’ब्रजभाषा हेतु ब्रजबासही न अनुमानो’ किसकी पंक्ति है?
(अ) गंग          (ब) भिखारीदास ✔️
(स) रहीम        (द) चिंतामणि

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.