Adsense

हिंदी साहित्य:रीतिकाल मुख्य प्रश्नोत्तर

रीतिकाल मुख्य प्रश्नोत्तर


हिंदी साहित्य: रीतिकाल मुख्य प्रश्नोत्तर




1. ’रीतिरात्मा काव्यस्य’ पद है?

(अ) आचार्य कुुंतक         (ब) आचार्य वामन ✅

(स) आचार्य विश्वनाथ      (द) आचार्य भामह


2. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने रीतिकाल की समय सीमा कब से कब तक मानी है?

(अ) 1375-1700 वि.     (ब) 1700-1900 वि. ✅

(स) 1700 ई. से 1900 ई.        (द) कोई नहीं


3. ’’डाॅ. नगेन्द्र ने प्रवृत्ति के आधार पर रीतिकाल को पांच भागों में बांटा है’’ असंगत छांटिए?

(अ) रीतिकाव्य                 (ब) रीतिमुक्त काव्य

(स) रीतिबद्ध काव्य✅      (द) भक्ति काव्य


4. इनमें से कौन-सा नाम रीतिकाल का नहीं है?

(अ) उत्तर मध्यकाल      (ब) पूर्व मध्यकाल ✅

(स) शृंगारकाल            (द) अलंकृत काल


5. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने रीतिकाल के कवियों का विभाजन कितने भागों में किया है?

(अ) एक     (ब) दो ✅   (स) तीन     (द) चार


6. हिन्दी के किस काल में लक्षण ग्रन्थों का निर्माण हुआ है?

(अ) आधुनिक काल        (ब) भक्तिकाल

(स) रीतिकाल✅           (द) आदिकाल


7. रीतिकाल में ’राजभाषा’ व ’काव्य भाषा’ क्रमशः थी?

(अ) ब्रज व फारसी             (ब) अवधी व फारसी

(स) फारसी व ब्रज ✅        (द) केवल ब्रज


8. रीतिकाल को आचार्य विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने क्या नाम दिया है?

(अ) अलंकृत काल           (ब) रीतिबद्ध काल

(स) मध्यकाल                 (द) शृंगार काल ✅


9. ’ब्रज भाषा हेत, ब्रज वास ही न अनुमानो, ऐसे-ऐसे कविन की बानि हू सो जानिए’ पंक्तियां है ?

(अ) भिखारीदास✅        (ब) मतिराम

(स) सुदन                       (द) लाल


10. बिहारी सतसई इनमें से किस वर्ग में आता है?

(अ) प्रबन्ध काव्य          (ब) मुक्त काव्य ✅

(स) चरित काव्य           (द) चम्पू


11. ’जीवन की अतिशय रसिकता से जब ये लोग घबरा उठे होगे तो राधा कृष्ण का यही अनुराग उनके धर्म भीरू मन को आश्वासन देता होगा’ उपर्युक्त कथन किस साहित्येतिहासकार का है?

(अ) रामचन्द्र शुक्ल        (ब) डाॅ. बच्चन सिंह

(स) डाॅ. नगेन्द्र ✅         (द) रामस्वरूप चतुर्वेदी


12. घनानन्द को अमर करने वाली रचना का क्या नाम है?

(अ) कवित्त संग्रह           (ब) सुजान सागर ✅

(स) सुजान चरित            (द) कोई नहीं


13. ’’रीझहि सुकवि सो तो जानौ कविताई, न तो रधिका कन्हाई सुमरिन को बहाना है’’ पंक्तियां है ?

(अ) भिखारीदास ✅      (ब) प्रतापशाही

(स) बिहारी                    (द) सेनापति


14. ’’लोग हैं लागि कवित्त बनावत मोहि तो मेरे कवित्त बनावत’’ यह पंक्ति किस कवि की है?

(अ) पद्माकर           (ब) आलम

(स) देव                  (द) घनानन्द ✅


15. आचार्य केशवदास की रचना ’कविप्रिया’ तथा ’वीरसिंह देवचरित्र’ का रचनाकाल क्रमशः था?

(अ) 1556-1591           (ब) 1591-1607

(स) 1601-1607 ✅       (द) 1601-1602


16. ’चण्डी चरित्र’ किस रीतिकालीन कवि की रचना है?

(अ) रसनिधि            (ब) गुरु गोविन्दसिंह ✅

(स) रसलीन             (द) गोप


17. केशव को किसका आश्रय प्राप्त था?

(अ) महाराजा रामसिंह 

(ब) महाराजा इन्द्रजीत सिंह ✅

(स) महाराजा जयसिंह 

(द) महाराजा प्रताप सिंह


18. इनमें से कौन-सा अलंकार ग्रन्थ नहीं है?

(अ) भाषा भूषण              (ब) पद्माभरण

(स) रस रहस्य✅             (द) वाणी भूषण


19. ’काव्य प्रकाश’ किसकी रचना है?

(अ) चिन्तामणि          (ब) रसनिधि ✅

(स) रसलिन               (द) प्रतापसिंह


20. गिरधर कविराय की रचनाएँ किस छन्द में हैं ?

(अ) रोला              (ब) कुण्डलिया ✅

(स) अरिल्ल          (द) दोहा-चैपाई


21. ’रीति से तात्पर्य उन लक्षण ग्रन्थों से है जिनमें रस, अलंकार, वक्रोक्ति एवं ध्वनि आदि के भेद, स्वरूप व अवयव आदि के लक्षण दिये गए हो’ कथन है?

(अ) डाॅ. नगेन्द्र

(ब) डाॅ. भागीरथ मिश्र ✅

(स) आचार्य विश्वनाथ

(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल


22. ’कविराज शिरोमणि’ की पदवी इनमें से किसे प्राप्त थी?

(अ) भूषण             (ब) पदमाकर ✅

(स) बिहारी            (द) लालकवि


23. असंगत छांटिए ?

(अ) रीतिकाल – आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

(ब) उत्तर मध्यकाल – हजारी प्रसाद द्विवेदी

(स) कलाकाल – रमाशंकर शुक्ल ’रसाल’

(द) अलंकृत काल – जार्ज ग्रियर्सन ✅


24. इनमें से देव की रचना कौन सी नहीं है?

(अ) शब्द रसायन           (ब) देवशतक

(स) भवानी विलास        (द) सुजान चरित ✅


25. रीतिकाल के ’रीति चेतस’ और ’काव्य चेतस’ दो उपभेद किसने किये है?

(अ) डाॅ. बच्चनसिंह✅            (ब) डाॅ. नगेन्द्र

(स) डाॅ. रामविलास शर्मा        (द) डाॅ. नामवरसिंह


कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.