रीतिकाल महत्वपूर्ण प्रश्नोतर
रीतिकाल :- 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
1. ’कविवर बिहारी लाल’ किसकी रचना है?
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) ठाकुर जगमोहन सिंह
(स) राधाकृष्ण दास। (द) बद्रीनारायण चैधरी। ( स )
2. इनमें से असत्य कथन छांटिए –
(अ) ’कवित्त रत्नाकर’ सेनापति की रचना है।
(ब) ’ललित ललाम’ मतिराम की कृति है।
(स) ’व्यंग्यार्थ कौमुदी’ भूषण की रचना है।
(द) ’सुजान चरित्र’ के रचयिता सूदन है।। (स)
3. गोप कवि किसके आश्रय में रहते थे?
(अ) महाराजा पृथ्वीसिंह
(ब) महाराजा जसवंत सिंह
(स) महाराजा शक्ति सिंह
(द) महाराजा परमाल सिंह। (अ)
4. इनमें से ऋतु वर्णन की दृष्टि से कौन सा कवि सर्वश्रेष्ठ माना गया है?
(अ) बिहारी (ब) रसखान
(स) सेनापति (द) पद्माकर। (स)
5. गोप कवि के प्रमुख ग्रन्थ कौनसे है ?
(अ) रामलंकार (ब) रामचन्द्रा भरण
(स) रामचन्द्र भूषण (द) उपरोक्त सभी (द)
6. निम्न सूचियों को सुमेलित कीजिए एवं सही कोड का चयन कीजिए –
सूची । सूची ।।
(ग्रन्थ) (कवि)
(क) कवित्तरत्नाकर 1. रामसहाय
(ख) रसराज 2. बोधा
(ग) वाणी भूषण 3. मतिराम
(घ) इश्कनामा 4. सेनापति
कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 3 1 2 (ब) 1 3 2 4
(स) 2 1 4 3 (द) 4 1 3 2. (अ)
7. गोप कवि के ग्रन्थ ’रामचन्द्राभरण’ का वर्ण्य विषय क्या है?
(अ) राम (ब) श्रीकृष्ण
(स) विष्णु (द) ब्रह्मा (अ)
8. इनमें से कौन सा कथन असत्य है ?
(अ) घनानन्द के काव्य में लाक्षणिक पदावली का प्रयोग है।
(ब) ठाकुर के काव्य में मुहावरों का लोकोक्तियों का सुन्दर प्रयोग हैं।
(स) आलम जन्म के ब्राह्मण थे, बाद में मुसलमान बन गए।
(द) ’विरहवारीश’ नामक बोधा की कृति मुक्तक काव्य है।
(द)
9. रीतिकालीन कवि सेनापति के गुरू कौन थे?
(अ) नरहरि (ब) शेष सनातन
(स) वल्लभाचार्य। (द) हीरामनि दीक्षित
(द)
10. सहजोबाई किस काल की कवयित्री हैं ?
(अ) भक्तिकाल (ब) रीतिकाल
(स) आदिकाल (द) आधुनिक काल (ब)
11. सेनापति की अप्रतिम सफलता किसमें दिखाई देती है?
(अ) शृंगार वर्णन (ब) हास्य वर्णन
(स) ऋतु वर्णन (द) रौद्र वर्णन। (स)
12. रीतिकाल के प्रसिद्ध कवि महाराज विश्नाथसिंह कहाँ के राजा थे?
(अ) रीवा (ब) दतिया
(स) ओरछा (द) उज्जैन। (अ)
13. सेनापति की प्रसिद्ध कृति कौनसी है?
(अ) अलंकार दर्पण (ब) भाषा भूषण
(स) यमक सतसई (द) कवित्त रत्नाकर (द)
14. रीतिकाल में रामकाव्य परम्परा में रामाश्तमेध’ नामक प्रबन्धकाव्य की रचना करने वाले कवि कौन थे?
(अ) सरजूराय पण्डित (ब) मधुसूदन
(स) रामप्रियाशरण (द) कृपानिवास। (ब)
15. ’’बनन में बागन में बगर्यो बसन्त है।’’ यह पंक्ति किस रीतिकालीन कवि से सम्बन्धित है ?
(अ) सेनापति। (ब) केशव
(स) बिहारी (द) आलम। (अ)
16. ’बणीठणी’ जी किस रीतिकालीन कवि के उपपत्नी थीं ?
(अ) सेवादास (ब) नागरीदास
(स) आलम (द) बोधा। (ब)
17. ’’यह प्रेम की पथ कराल महा तरवारी की धार पै धावनों हैं।’’ इस पंक्ति के रचयिता कौन है?
(अ) केशव (ब) ठाकुर
(स) बोधा (द) घनानन्द। (स)
18. ’ब्रजविलास’ के रचयिता कवि कौन हैं ?
(अ) नागरीदास (ब) सेवादास
(स) ब्रजवासीदास। (द) गुमान मिश्र। (स)
19. ’’मोपर होेहु दयाल होइ ग्रन्थ भाषा सरल।’’ उक्त प्रार्थना किय कवि की है?
(अ) बोधा (ब) ठाकुर
(स) बिहारी (द) घनानन्द। (अ)
20. ’अनन्य निश्चयात्मक’ ग्रन्थ के रचयिता कवि कौन हैं ?
(अ) भगवत रसिक। (ब) नागरीदास
(स) हितवृंदावनदास (द) पीताम्बरदास। (अ)
21. बोधा की प्रेमिका का क्या नाम था?
(अ) महामाया (ब) सुजान
(स) सुभान (द) अनारा। (स)
22. ’अन्योक्ति कल्पदु्रम’ के रचयिता कवि कौन हैं ?
(अ) गिरधर कविराय (ब) दीनदयाल गिरी
(स) प्रतापसाहि (द) भिखारीदास। (ब)
23. बोधा का मूल नाम क्या था? इन्हें ’बोधा’ नाम किसने दिया?
(अ) बुद्धिसेन (ब) पृथ्वीसिंह
(स) कृष्णसिंह (द) शक्ति सिंह
(अ)
24. अलंकार पंचाशिका के रचयिता इनमें से कौन हैं ?
(अ) भूषण (ब) मतिराम
(स) चिन्तामणि (द) जसवन्त सिंह। (ब)
25. बोधा की रचना ’विरहवारीश’ का आधार क्या है?
(अ) प्रबोध चन्द्रोदय (ब) अलंकार दर्पण
(स) माधवानल कामकंदला (द) काव्य प्रकाश। (स)
Post a Comment