जूझ ( आनंद यादव ) कक्षा 12 वितान महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ( joojh question answer)
जूझ
कक्षा 12 वितान
( One Liner) प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. लेखक अपने दादा के सामने खड़े होकर बोलने की हिम्मत क्यों नहीं करता?
उत्तर- लेखक के दादा बहुत ही गुस्सैल और हिंसक थे। वे बात-बात पर लेखक को अपनी गुर्राहट दिखाते थे। इस कारण लेखक उनसे डरता था।
प्रश्न 2. लेखक को किस संबंध में पूरा विश्वास था?
उत्तर- लेखक को खेती करने के संबंध में पूरा विश्वास था कि जन्म-भर खेत में काम करते रहने पर भी हाथ कुछ नहीं लगेगा।
प्रश्न 3. लेखक के मन में किस तरह के विचार चलते रहते थे?
उत्तर- लेखक के मन में विचार चलते रहते थे कि पढ़ जाऊँगा तो नौकरी लग जाएगी, चार पैसे हाथ में रहेंगे। विठोबा आण्णा की तरह कुछ धंधा किया जा सकेगा।
प्रश्न 4. लेखक का दादा कोल्हू जल्दी क्यों चलवाना चाहता था?
उत्तर- लेखक का दादा कोल्हू जल्दी इसलिए चलवाना चाहता था कि उसका गुड़ सबसे पहले बाजार में आए तो उसके पैसे अच्छे मिलेंगे।
प्रश्न 5. कुछ किसान बाद में गुड़ निकालने को बेहतर क्यों समझते थे?
उत्तर- कुछ किसान बाद में गुड़ निकालने को बेहतर इसलिए समझते थे, क्योंकि देर तक खड़ी रहने वाली ईख के रस में गुड़ ज्यादा निकलता है।
प्रश्न 6. लेखक ने अपने पढ़ने की बात माँ के सामने कब छेड़ी थी?
उत्तर- लेखक ने अपने पढ़ने की बात माँ के सामने तब छेड़ी थी जब वह अकेले धूप में कंडे थाप रही थी।
प्रश्न 7. लेखक ने पढ़ाई जारी रखने की इच्छा प्रकट की तो माँ ने क्या प्रतिक्रिया की?
उत्तर-माँ ने पढ़ाई जारी रखने की बात सुनकर अपनी लाचारी प्रकट की और कहा कि पढ़ाई के नाम पर उसका दादा वरहेला सुअर की तरह गुर्राता है।
प्रश्न 8. लेखक की माँ उदास और निराश क्यों थी?
उत्तर- लेखक की माँ अपने पति की हठ के कारण उदास और निराश थी क्योंकि वह जानती थी कि वह उसकी एक नहीं सुनेगा।
प्रश्न 9. दादा ने अपने लड़के को खेती के काम में क्यों लगा दिया था?
उत्तर- दादा ने अपने लड़के को खेती के काम में इसलिए लगा दिया, क्योंकि वह स्वयं आवारागर्दी कर सके और आवारा साँड की तरह गाँव-भर में घूम सके।
प्रश्न 10. लेखक ने माँ को किसके पास चलने को कहा और क्यों?
उत्तर- लेखक ने माँ को दत्ताजी राव सरकार के पास चलने को कहा क्योंकि वे ही दादा को ठीक तरह से समझा सकेंगे।
प्रश्न 11. लेखक के कहने पर माँ ने हाँ तो कर दी लेकिन अंदर से माँ का मन उदास था। माँ की उदासी का क्या कारण था?
उत्तर-लेखक की माँ का उदासी का कारण यह था कि वह यह समझती थी कि दादा के आगे उसका बस नहीं चलता।
प्रश्न 12. माँ ने दत्ताजी राव को लेखक की पढ़ाई के अलावा और क्या दादा के बारे में बताया?
उत्तर- माँ ने लेखक की पढ़ाई के अलावा दत्ताजी राव को बताया है कि दादा सारा दिन बाजार में रखमाबाई के पास गुजार देता है और खेती का काम नहीं करता।
प्रश्न 13. लेखक की बात सुनकर देसाई दादा ने चिढ़कर क्या कहा?
उत्तर- लेखक की बात सुनकर उन्होंने कहा—"आने दो अब उसे, मैं उसे सुनाता हूँ कि नहीं अच्छी तरह, देखा।"
प्रश्न 14. दत्ता जी राव ने लेखक और उसकी माँ से क्या कहा?
उत्तर- उन्होंने कहा कि "अब तुम दोनों अपने घर जाओ, जब वह आ जाए तो मेरे पास भेज देना और पीछे से तू भी आ जाना रे छोरा।"
प्रश्न 15. दत्ता जी राव का नाम सुनते ही दादा उनसे मिलने क्यों चला गया?
उत्तर- दादा दत्ता जी राव का बहुत सम्मान करता था इसलिए देसाई के बाड़े का बुलावा उसके लिए सम्मान की बात थी। वह तुरंत चला गया।
प्रश्न 16. दत्ता जी राव ने दादा को मुख्य रूप से किस बात पर डाँटा था?
उत्तर- दत्ता जी राव ने दादा को मुख्य रूप से लेखक की खेतों पर कराने के लिए तथा उसकी पढ़ाई छुड़वाने के लिए डॉटा था।
प्रश्न 17. दत्ता जी राव ने पाठशाला जाने के संबंध में लेखक से क्या कहा था?
उत्तर- दत्ता जी राव ने कहा था- "सवेरे से तूपाठशाला जाता रह, कुछ भी हो, पूरी फीस भर दे उस मास्टर की और मन लगाकर पढ़ाई कर।"
प्रश्न 18. दत्ता जी राव से लेखक के दादा ने लेखक के संबंध में क्या कहा?
उत्तर-लेखक के दादा ने लेखक के संबंध में उनसे कहा कि उसमें गलत आदतें पड़ गयी हैं इसलिए पाठशाला
से निकाल कर उसे नज़रों के सामने रख लिया है।
प्रश्न 19. दादा ने लेखक की कौन-कौनसी गलत आदतें दत्ता जी राव को बतायीं?
उत्तर- दादा ने बताया कि वह यहाँ-वहाँ कुछ भी करता रहता है। कभी कंडे बेचता है, कभी चारा बेचता है, कभी सिनेमा देखता है तो कभी खेलने जाता है आदि।
प्रश्न 20. दादा ने मन मारकर लेखक को स्कूल भेजने के संबंध में दत्ता जी राव से क्या कहा?
उत्तर-दादा ने दत्ता जी राव से कहा "आप कहते हो तो भेज देता हूँ कल से। देखते हैं एकाध वर्ष में कुछ सुधार हो जाए तो।"
प्रश्न 21. लेखक को अपनी कक्षा में पहले दिन दीवार से पीठ सटाकर क्यों बैठना पड़ा था?
उत्तर- कक्षा में उपस्थित शरारती बच्चों ने बार-बार लेखक की काछ खींचनी शुरू की। इससे बचने हेतु वह दीवार - के साथ पीठ कर सटाकर बैठ गया।
प्रश्न 22. "माँ के मन में जंगली सुअर बहुत गहराई से बैठा हुआ था।" इसमें 'जंगली सुअर' किसके लिए कहा गया है और क्यों?
उत्तर- इसमें 'जगली सुअर' लेखक के पिता के लिए कहा गया है, क्योंकि वह बेटे की पढ़ाई की बात पर बहुत गुर्राता था और काफी गुस्सैल स्वभाव का था।
प्रश्न 23. आनन्दा को खेती के कौन-कौन से कार्य करने पर ही अध्ययन की अनुमति पिता द्वारा दी गई थी?
उत्तर- सुबह खेत में पानी लगाना, स्कूल से आकर ढोर चलाना, कभी खेती के काम से छुट्टी लेना। इन कार्यों को करने पर ही उसे पढ़ने की अनुमति दी गई थी।
प्रश्न 24. "नहीं जाऊँगा ऐसी पाठशाला में।" लेखक ऐसा क्यों सोचने लगा था?
उत्तर- कक्षा में चह्वाण के बच्चे ने उसके साथ शरारत की तथा खिल्ली उड़ाई। अन्य बच्चे भी उसका मज़ाक उड़ाने लगे। इन कारणों से लेखक ऐसा सोचने लगा।
प्रश्न 25. वसंत पाटिल कौन था?
उत्तर-वसंत पाटिल लेखक की कक्षा का एक छात्र था, जो शरीर से दुबला-पतला, शांत स्वभाव का और पढ़ने में बड़ा होशियार था।
प्रश्न 26. वसंत पाटिल की नकल करने पर लेखक को क्या लाभ हुआ?
उत्तर- वसंत पाटिल की नकल करने पर लेखक भी गणित में होशियार हो गया और वह भी मॉनीटर जैसा सम्मान पाने लगा।
प्रश्न 27. मंत्री नामक अध्यापक की क्या विशेषता थी?
उत्तर – उनकी यह विशेषता थी कि वे गणित पढ़ाते समय सवाल गलत हो जाने पर छात्र को अपने पास बुलाकर समझाते थे और छात्र की मूर्खता पर पिटाई कर देते थे।
प्रश्न 28. लेखक ने वसंत पाटिल से मित्रता क्यों की थी?
उत्तर- वसंत पाटिल पढ़ने में होशियार लड़का था। वह पढ़ाई में हमेशा लगा रहता था। लेखक ने पढ़ाई में सहायता पाने की दृष्टि से उससे मित्रता की थीं।
प्रश्न 29. कविता के प्रति लगाव बढ़ने के बाद लेखक को अकेलापन क्यों अच्छा लगने लगा था?
उत्तर- लेखक को अकेलापन इसलिए अच्छा लगने लगा ताकि वह ऊँची आवाज में गा सके, कविता के भावों का अभिनय कर सके, गाते-गाते नाच सके और तुकबन्दी भी कर सके।
प्रश्न 30. लेखक का पाठशाला में विश्वास क्यों बढ़ने लगा?
उत्तर- जब शिक्षक लेखक को आनन्दा कहकर अपनेपन का व्यवहार करने लगा और वसंत पाटिल से पक्की मित्रता हो गयी तब उसका विश्वास पाठशाला में बढ़ने लगा।
प्रश्न 31. कागज और पेन्सिल न होने पर लेखक किस पर और किससे कविता लिखता था?
उत्तर- कागज और पेन्सिल के अभाव में लेखक लकड़ी के टुकड़े से भैंस की पीठ पर रेखा खींच कर या पत्थर की शिला पर कंकड़ से कविता लिखता था।
प्रश्न 32. लेखक के छात्र-जीवन से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर- लेखक के छात्र-जीवन से यह शिक्षा मिलती है कि निरंतर पढ़ने में रुचि व लगन रखने से प्रतिभा का विकास होता है और कविता भी रची जा सकती है।
प्रश्न 33. लेखक को मास्टरजी से किस प्रकार की कविताएँ लिखने की प्रेरणा मिली?
उत्तर- लेखक को मास्टरजी से अपने आसपास, गाँव, खेत, फसल, फल-फूल, पशु-पक्षी आदि पर कविता लिखने की प्रेरणा मिली।
प्रश्न 34. लेखक ने किसकी कविता को मास्टरजी की चाल से अलग अपनी चाल में बिठाकर गाई थी?
उत्तर-लेखक ने अनंत काणेकर की कविता मास्टरजी की चाल से अलग अपनी चाल में बिठाकर गाई थी। उसकी यह चाल सिनेमा के गाने पर आधारित थी।
प्रश्न 35. लेखक ने 'जूझ' उपन्यास मूलरूप से किस भाषा में लिखा और उसका हिन्दी अनुवाद किसने किया?
उत्तर-लेखक ने 'जूझ' उपन्यास मूलरूप से मराठी भाषा में लिखा और उसका हिन्दी अनुवाद केशव प्रथम वीर ने किया।
( कृपया अपने प्रश्न और सुझाव हमें कमेन्ट करें)
Post a Comment