अतीत में दबे पांव Ateet Me dabe Panv
पाठ-3, अतीत में दबे पाँव ( बहुविकल्पात्मक प्रश्न)
Ateet me dabe panv mcqs
1.“अतीत में दबे पांव” नामक पाठ के लेखक कौन है –
क) ओम थानवी ख) रामकिशोर
ग) मनोहर श्याम जोशी घ) आनंद यादव
2.“अतीत में दबे पांव” पाठ किस विधा में लिखा गया हैं -
क) एक यात्रा वृत्तांत और रिपोर्ताज ख) लेख ग) निबंध घ) फीचर
3.“अतीत में दबे पांव” नामक पाठ में किस सभ्यता का वर्णन हैं –
क) रोमन ख) मेसोपोटामिया
ग) मुअनजो -दड़ो (सिंधुकालीन) घ) मिस्र
4. वर्तमान में यह पुरातात्विक स्थल कहां है –
क)भारत में ख) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में
ग) बांग्लादेश में घ) भूटान में
5. मोहनजोदड़ो किस नदी के तट पर स्थित हैं –
क) गंगा नदी ख) यमुना नदी
ग) रावी नदी घ) सिंधु नदी
6. मुअनजो -दड़ो किस काल के शहरों में सबसे बड़ा शहर है –
क) ताम्रकाल ख) पाषाण काल
ग) लौह काल घ) काष्ठ काल
7. मुअनजो -दड़ो का अर्थ क्या है –
क) दो जगहों को जोड़ना ख) मृतकों या मुर्दों का टीला ग) समाधियों की जगह घ) इनमें से कोई नहीं
8. वर्तमान में मुअनजो -दड़ो को किस नाम से जाना जाता है –
क) मोहनजोदाड़ो ख) मोअनजोदड़ो
ग) मोहनजोदड़ो घ) उपर्युक्त सभी
9 . मुअनजो -दड़ो के टीले कैसे हैं –
क) मानवनिर्मित ख) प्राकृतिक
ग) क और ख दोनों घ) इनमें से कोई नहीं
10. सिंधु नदी के पानी से बचने के लिए जमीन की सतह को किस तरह ऊपर उठाया गया था –
क) मिट्टी के द्वारा ख) कच्ची – पक्की ईंटों की चिनाई से (टीलों के रूप में)
ग) पत्थरों द्वारा घ) उपर्युक्त सभी
11.मसोपोटेमिया के अभिलेखों में प्रयोग “मेलुहा” शब्द संभवतः किसके लिए प्रयोग होता होगा –
क) मोहनजोदड़ो के लिए ख) मिस्र के लिए
ग) रोम के लिए घ) यूनान के लिए
12.मुअनजो -दड़ो (मोहनजोदड़ो) की खोज किसने की –
क) राखलदास बनर्जी ख) माधव स्वरूप वत्स ने ग) जाॅन मार्शल ने घ) इनमें से कोई नहीं
13. राखलदास बनर्जी कौन थे –
क) पुरातत्ववेत्ता ख) गायक
ग) खुदाई करने वाले मजदूर घ) देखरेख करने वाले
14. राखलदास बनर्जी यहां पर किस वर्ष आए थे –
क) सन् 1920 ख) सन 1922 में
ग) सन् 1820 में घ) सन् 1823 में
15 . मोहनजोदड़ो की खुदाई किस के निर्देश पर शुरू हुई थी –
क) जाॅन अब्राहम ख) जाॅन मार्शल
ग) जाॅन मार्टिन घ) जाॅन स्मिथ
16.भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन महानिदेशक कौन थे –
क) जाॅन एफ कैनेडी ख) यू आर राव ग) जाॅन मार्शल घ) माधोस्वरूप वत्स
17.यह स्थल किस चीज की अनूठी मिसाल है –
क) नगर नियोजन की ख) सड़क निर्माण की
ग) कुओं के निर्माण की घ) पानी निकासी की
18. सिंधु घाटी सभ्यता कितने साल पुरानी हैं –
क) 500 वर्ष पूर्व ख) 2500 वर्ष पूर्व
ग) 5,000 वर्ष पूर्व घ) 4500 वर्ष पूर्व
19.मोहनजोदड़ो का नगर कितने हजार साल पहले का है –
क) 3000 वर्ष पूर्व का ख) 5,000 वर्ष पूर्व का
ग) 4000 वर्ष पूर्व का घ) 1000 वर्ष पूर्व का
20.मोहनजोदड़ो अपने काल में किसका केंद्र रहा होगा –
क) नृत्य का ख) गायन का
ग) सभ्यता का घ) इनमें से कोई नहीं
21. सिंधु घाटी की सभ्यता को किस सभ्यता के समकक्ष माना जाता है –
क) मसोपोटेमिया (इराक) और मिस्र की सभ्यता
ख) रोम की ग) ईरान की घ) इनमें से कोई नहीं।
22. सिंधु घाटी की जल संबंधी अनूठी विशेषता क्या है –
क) कुँओं की व्यवस्था ख) जल निकासी का प्रबंध
ग) स्नानागार की व्यवस्था घ) उपर्युक्त सभी
23. मोहनजोदड़ो नगर कितने हेक्टेयर में फैला हुआ था –
क) 200 हेक्टेयर में ख) 500 हेक्टेयर में
ग) 300 हेक्टेयर में घ) 400 हेक्टेयर
24.लेखक के अनुसार मोहनजोदड़ो की आबादी लगभग कितनी थी –
क) 75000 ख) 65000
ग ) 62000 घ) 85000
25.सिंधु घाटी संस्कृति किस प्रकार की मानी जाती है –
क) मैदानी संस्कृति ख) पहाड़ी संस्कृति
ग) वन्य संस्कृति घ) पठारी संस्कृति
26.100 वर्षों में अब तक मोहनजोदड़ो के कितने भाग की खुदाई की गई है –
क) दो तिहाई ख) एक तिहाई
ग) एक चौथाई घ) आधे भाग की
27. मोहनजोदड़ो के स्तूप के चबूतरे वाले हिस्से को किस नाम से पुकारते हैं –
क) दुर्ग ख) किला ग) गढ़ घ)इनमें से कोई नहीं
28.मोहनजोदड़ो की मुख्य सड़क की चौड़ाई कितनी थी –
क) 40 फीट ख) 30 फीट
ग) 35 फीट घ) 33 फीट
29.महाकुंड की लंबाई, चौड़ाई और गहराई कितनी है –
क) 40× 25 ×7फुट ख) 35×20×10 फुट
ग) 45×25×7 फुट घ) 40×25×8 फुट
30.महाकुंड के तीन तरफ किसके कमरे बने हुए हैं –
क) पुजारियों के ख) पहरेदारों के
ग) साधुओं के घ) इनमें से कोई नहीं
31.महाकुंड में ईंटों के बीच चूने और चिरोड़ी के गारे का इस्तेमाल क्यों किया गया था –
क) अशुद्ध पानी के प्रवेश को रोकने के लिए
ख) मजबूती के लिए ग) क और ख दोनों
घ) इनमें से कोई नहीं।
32. कोठार किस काम आते थे –
क) हथियार रखने के काम ख) कर से प्राप्त अनाज जमा करने के काम
ग) गोला- बारूद रखने के काम घ) बंदियों को रखने के लिए
33. मोहन जोदड़ो से सिंधु नदी कितनी दूरी पर बहती है –
क) 10 किलोमीटर की दूरी पर ख) 8 किलोमीटर की दूरी पर
ग) 5 किलोमीटर की दूरी पर घ) इनमें से कोई नहीं
34. मोहनजोदड़ो , हड़प्पा से प्राप्त हुई नर्तकी की मूर्ति किस राष्ट्रीय संग्रहालय में रखी है –
क) राष्ट्रीय संग्रहालय , नई दिल्ली ख) राष्ट्रीय संग्रहालय, जयपुर
ग) राष्ट्रीय संग्रहालय, मुंबई घ) इनमें से कोई नहीं।
35.मोहनजोदड़ो की खुदाई में निकली पंजीकृत चीजों की संख्या कितनी है –
क) 48000 से अधिक ख) 25000 से अधिक
ग) 1200 से अधिक घ) 50,000 से अधिक
36.मोहनजोदड़ो के वास्तुकला की तुलना किस नगर के साथ की गई है –
क) चंडीगढ़ ख) नई दिल्ली
ग) अमृतसर घ) मुंबई
37.सिंधु सभ्यता की खूबी क्या है –
क) बने हुए कुँए ख) सौंदर्यबोध
ग) सड़कें घ) बैलगाड़ी
38.लेखक ने सिंधु सभ्यता के सौंदर्यबोध को क्या नाम दिया है –
क) राजपोषित सौंदर्यबोध
ख) धर्म पोषित सौंदर्यबोध
ग) समाज पोषित सौंदर्यबोध
घ) इनमें से कोई नहीं
39.मोहनजोदड़ो में कुओं को छोड़कर अन्य चीजों के आकार कैसे थे -
क) चौकोर या आयताकार ख) गोलाकार
ग) त्रिकोण घ) इनमें से कोई नहीं
40.सिंधु घाटी के छोटे टीलों पर बनी बस्तियों को क्या कहा गया है –
क) छोटा नगर ख) नीचा नगर
ग) श्रेष्ठ नगर घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
1. (क) 2. (क) 3. (ग) 4.(ख)
5. (घ) 6. (क) 7. (ख) 8. (ग)
9. (क) 10. (ख) 11. (क) 12.(क)
13.(क) 14.( ख) 15.(ख) 16(ग)
17.(क) 18.(ग) 19.(ख) 20.(ग)
21.(क) 22.(ख) 23.(क) 24.(घ)
25. (क) 26.(ख) 27.(ग) 28.(घ)
29.(क) 30.(ग) 31.(क) 32.(ख)
33.( ग) 34.(क) 35.(घ) 36.(क)
37.(ख) 38.(ग) 39.(क) 40.(ख)
Post a Comment