संस्कृति पाठ कक्षा 10 के प्रश्न उत्तर MCQs
संस्कृत संस्कृति पाठ 17 के प्रश्न उत्तर |
संस्कृति प्रश्न उत्तर कक्षा 10
............................................................................................................................................................
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर विकल्प का चयन कीजिए?
प्रश्न 1. संस्कृति पाठ किस विधा में लिखित है?
(क) कहानी (ख) निबंध
(ग) व्यंग्य (घ) यात्रा वृतांत
उत्तर:- (ख) निबंध
प्रश्न 2. संस्कृति पाठ के रचयिता नाम क्या है?
(क) भदंत आनंद कोसल्यायन
(ख) भदंत आनंद कौसल्यायन
(ग) भक्त आनंद कोसल्यायन
(घ) भदंत आनंद कोशल्यायन
उत्तर:- (ख) भदंत आनंद कौसल्यायन
प्रश्न 3. संस्कृति पाठ के रचयिता का सम्बन्ध किस धर्म से है?
(क) जैन (ख) ईसाई
(ग) हिन्दू (घ) बौद्ध
उत्तर:- (घ) बौद्ध
प्रश्न 4. साक्षात् =
(क) प्रत्यक्ष (ख) गुप्त
(ग) परोक्ष (घ) कठिन
उत्तर:- (क) प्रत्यक्ष
प्रश्न 5. कौन सा शब्द “तृष्णा” का अर्थ प्रकट नहीं कर्ता?
(क) चाहत (ख) लोभ
(ग) प्यास (घ) भूख
उत्तर:- (घ) भूख
प्रश्न 6. वशीभूत होना अर्थात.....?
(क) भूत का डर (ख) अधीन
(ग) घबराहट (घ) आनंदित
उत्तर:- (ख) अधीन
प्रश्न 7. लेखक के अनुसार न्यूटन एक ....... था?
(क) आविष्कर्ता (ख) वैज्ञानिक
(ग) खोजी (घ) संस्कृत व्यक्ति
उत्तर:- (घ) संस्कृत व्यक्ति
प्रश्न 8. महात्मा बुद्ध ने गृह त्याग क्यों किया था?
(क) विलास के विरोध में (ख) धर्म स्थापना हेतु
(ग) मानव कल्याण हेतु (घ) प्रतिष्ठा पाने हेतु
उत्तर:- (ग) मानव कल्याण हेतु
प्रश्न 9. लेनिन कौन थे?
(क) रूसी विचारक (ख) क्रांतिकारी
(ग) एक विद्वान (घ) अर्थशास्त्री
उत्तर:- (क) रूसी विचारक
प्रश्न 10. रात को तारों को देखकर न सो सकने वाले मनीषी को लेखक क्या कहता है?
(क) प्रथम आदमी (ख) सभ्य आदमी
(ग) संस्कृत आदमी (घ) प्रथम पुरस्कर्ता
उत्तर:- (घ) प्रथम पुरस्कर्ता
प्रश्न 11. संस्कृति का परिणाम असभ्यता कब होती है?
(क) जब वह विकृत हो जाती है|
(ख) जब वह विनाशक साधनों का आविष्कार करती है|
(ग) जब वह सामाजिक भेद-भाव का कारण बनती है|
(घ) जब वह अन्य संस्कृतियों पर हावी हो जाती है|
उत्तर:- (ख) जब वह विनाशक साधनों का आविष्कार करती है|
प्रश्न 12. मानव संस्कृति की जननी कौन है?
(क) प्रेरणा जो उसे निठल्ला नहीं रहने देती
(ख) पेट भरने की इच्छा
(ग) तन ढँकने की इच्छा
(घ) खोज करने की इच्छा
उत्तर:- (क) प्रेरणा जो उसे निठल्ला नहीं रहने देती
प्रश्न 13. सभ्यता किसका परिणाम है?
(क) संस्कृति का (ख) सभ्यता का
(ग) अपसंस्कृति का (घ) वैज्ञानिक प्रगति का
उत्तर:- (क) संस्कृति का
प्रश्न 14. लेखक के अनुसार संस्कृत व्यक्ति क्या करता है?
(क) नयी खोज (ख) निठल्ला होता है
(ग) बुद्धिमानी (घ) समाज सुधार
उत्तर:- (क) नयी खोज
प्रश्न 15. “संस्कृत व्यक्ति” में संस्कृत शब्द का शब्द भेद कौनसा है?
(क) संज्ञा (ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण (घ) कुलीन व्यक्ति
उत्तर:- (ग) विशेषण
प्रश्न 16. लेखक संस्कृत व्यक्ति की संतान को संस्कृत नहीं मानता क्योंकि ....?
(क) उन्हें वह खोज विरासत में मिली थी |
(ख) उन्हें बहुत परिश्रम करना पड़ा था |
(ग) उनके पूर्वजो ने कोई परिश्रम नहीं किया था |
(घ) उनमे ज्ञान पिपासा नहीं थी |
उत्तर:- (क) उन्हें वह खोज विरासत में मिली थी |
प्रश्न 17. आत्म विनाश के साधनों की आविष्कारक योग्यता क्या है?
(क) संस्कृति (ख) सभ्यता
(ग) असभ्यता (घ) दानवता
उत्तर:- (ग) असभ्यता
प्रश्न 18. कार्ल मार्क्स ने किसके सुखों के लिए संघर्ष किया था?
(क) श्रमिक (ख) निर्धन
(ग) महिला (घ) अनपढ़
उत्तर:- (क) श्रमिक
प्रश्न 19. किस कारण से सुई – धागे का आविष्कार नहीं किया गया था?
(क) फैशन करने (ख) मौसम से रक्षा
(ग) शरीर ढँकने (घ) पत्तों का प्रयोग
उत्तर:- (घ) पत्तों का प्रयोग
प्रश्न 20. आज के विद्यार्थी में न्यूटन से ...... ज्ञान है?
(क) कम (ख) अधिक
(ग) प्रगतिशील (घ) व्यर्थ
उत्तर:- (ख) अधिक
प्रश्न 21. लेखक की दृष्टि में ‘सभ्यता’ और ‘संस्कृति’ की सही समझ अब तक नहीं बन पाई है क्योंकि ...
(क) कुछ आविष्कारों का प्रयोग अपने विनाश के लिए किया गया है |
(ख) सभी आविष्कारों का प्रयोग अपने विनाश के लिए किया गया है |
(ग) मनुष्य वास्तविक सभ्यता से अपरिचित है |
(घ) शिक्षा का प्रयोग गलत दिशा में किया गया है |
उत्तर:- (क) कुछ आविष्कारों का प्रयोग अपने विनाश के लिए किया गया है |
प्रश्न 22. न्यूटन ने किसकी खोज की थी?
(क) परमाणु बम (ख) आग
(ग) गुरुत्वाकर्षण (घ) सुई - धागा
उत्तर:- (ग) गुरुत्वाकर्षण
प्रश्न 23. पाठ में “निठल्ला” शब्द का प्रयोग किस व्यक्ति के लिए प्रयुक्त हुआ है?
(क) आविष्कारक है (ख) संस्कृत है
(ग) पुरस्कर्ता है (घ) केवल पेट भरना और तन ढंकना जनता है
उत्तर:- (घ) केवल पेट भरना और तन ढंकना जनता है
प्रश्न 24. मनुष्य को आग की आवश्यकता क्यों पडी ?
(क) पेट की ज्वाला शांत करनी थी (ख) अँधेरा था
(ग) रक्षा के लिए (घ) प्रकाश चाहिए था
उत्तर:- (क) पेट की ज्वाला शांत करनी थी
प्रश्न 25 सुई - धागे के आविष्कार में शायद शीतोष्ण से बचने तथा शरीर को सजाने की प्रवृत्ति का विशेष हाथ रहा- यह किस प्रकार का वाक्य है?
(क) मिश्र (ख) संयुक्त
(ग) सरल (घ) प्रश्नार्थक
उत्तर:- (ख) संयुक्त
Post a Comment