सूरदास के पद कक्षा 10 क्षितिज surdas ke pad class 10
सूरदास के पद कक्षा 10 क्षितिज
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1 -उद्धव को 'बड़भागी' किसने कहा है?
(क) यशोदा माता ने (ख) नंद ने
(ग) कंस ने (घ) गोपियों ने
उत्तर:- (घ) गोपियों ने
प्रश्न 2 - 'गुर चाँटी ज्यौं पागी'-इस पंक्ति में 'गुर' अर्थात् गुड़ किसे कहा गया है?
(क) श्रीकृष्ण को (ख) उद्धव को
(ग) श्रीकृष्ण के प्रेम को (घ) गोपियों को
उत्तर:- (ग) श्रीकृष्ण के प्रेम को
प्रश्न 3 - उद्धव गोपियों को कौन-सा संदेश देता है?
(क) प्रेम का (ख) योग-साधना का
(ग) मोक्ष-प्राप्ति का (घ) भक्ति का
उत्तर:- (ख) योग-साधना का
प्रश्न 4-गोपियाँ 'कड़वी ककड़ी' किसे कहती हैं?
(क) ककड़ी को (ख) श्रीकृष्ण को
(ग) यशोदा को (घ) उद्धव द्वारा दिए गए योग संदेश को
उत्तर:- (घ) उद्धव द्वारा दिए गए योग संदेश को
प्रश्न 5 - 'सु तौ ब्याधि हमकौं लै आए' पंक्ति में 'ब्याधि' किसे कहा गया है?
(क) योग साधना को (ख) भक्ति संदेश को
(ग) श्रीकृष्ण को (घ) विरह को
उत्तर:- (क) योग साधना को
प्रश्न 6 - गोपियों के अनुसार पहले से ही चतुर कौन था? .
(क) बलराम (ख) श्रीकृष्ण
(ग) कंस (घ) उद्धव
उत्तर:- (ख) श्रीकृष्ण
प्रश्न 7 - सूरदास ने किस भाषा में साहित्य की रचना की है?
(क) अवधी (ख) मैथिलि
(ग) ब्रज (घ) भोजपुरी
उत्तर:- (ग) ब्रजभाषा
प्रश्न 8 - ‘पुरइनि पात रहत जल भीतर , ता रस देह ना दागी’ प्रस्तुत पंक्ति में कमल के पत्ते की क्या विशेषता बताई गई है?
(क) पानी के संपर्क में रहने से कमल का पत्ता गल जाता है|
(ख) कमल के पत्ते पर पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता|
(ग) पानी में रहकर पत्ता गहरे रंग का हो जाता है|
(घ) पानी में रहने से पत्ते का आकार छोटा हो जाता है|
उत्तर:- (ख) कमल के पत्ते पर पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता|
प्रश्न 9 - गोपियों का मन चुराकर कौन ले गया था?
(क) उद्धव (ख) अक्रूर
(ग) नंद (घ) श्रीकृष्ण
उत्तर:- (घ) श्रीकृष्ण
प्रश्न 10 - श्रीकृष्ण के मित्र का क्या नाम है, जो गोपियों को योग का संदेश देता है?
(क) बलराम (ख) नंद
(ग) उद्धव (घ) अक्रूर
उत्तर:- (ग) उद्धव
प्रश्न 11 - अपने-आपको भोली और अबला कौन समझता है?
(क) देवकी (ख) यशोदा
(ग) गोपियाँ (घ) राधा
उत्तर:- (ग) गोपियाँ
प्रश्न 12 - गोपियों ने हरि (श्रीकृष्ण) की तुलना किससे की है?
(क) गिद्ध से (ख) बाज से
(ग) हारिल से (घ) कबूतर से
उत्तर:- (ग) हारिल से
प्रश्न 13 - 'मन चकरी' से क्या अभिप्राय है?
(क) मन की चालाकी (ख) मन का चक्र
(ग) मन की अस्थिरता (घ) मन की स्थिरता
उत्तर:- (ग) मन की अस्थिरता
प्रश्न 14 -'मधुकर' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
(क) भ्रमर के लिए (ख) श्रीकृष्ण के लिए
(ग) नंद के लिए (घ) उद्धव के लिए
उत्तर:- (घ) उद्धव के लिए
प्रश्न 15 - काव्यग्रंथ ‘सूरसागर’ के जिस भाग में उद्धव गोपियों को योगसंदेश देते है वह भाग किस नाम से जाना जाता है?
(क) भ्रमर गीत (ख) योग संदेश
(ग) कर्मसंदेश (घ) राजसंदेश
उत्तर:- (क) भ्रमरगीत
प्रश्न 16 - ‘सूरदास अबला हम भोरी, गुर चांटी ज्यो पागी’ पंक्ति में गोपियों ने कृष्ण के प्रति अपने प्रेम को बताते हुए अपनी स्थिति किसके समान बताई है?
(क) गुड के चूरे के समान (ख) गुड पर भिनभिनाती मक्खी के समान
(ग) गुड़ से चिपकी चींटी के समान (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ग) गुड़ से चिपकी चींटी के समान
प्रश्न 17 -‘अब जोग संदेशनी सुनि- सुनि , बिरहिनि बिरह दही’- उपर्युक्त पंक्ति में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
(क) उपमा (ख) यमक
(ग) अनुप्रास (घ) श्लेष
उत्तर:- (ग) अनुप्रास
प्रश्न 18 - 'हमारे हरि हारिल की लकरी'- इसमें हारिल पक्षी के विषय में बताया गया है जो अपने पंजों में लकड़ी पकड़े रखता है गोपियों ने अपने प्रभु को हारिल पक्षी के समान बताया है. इससे उनका कृष्ण के प्रति कैसा प्रेम दिखता है-
(क) एकनिष्ठ प्रेम (ख) चंचल प्रेम
(ग) अस्थायी प्रेम (घ) ख और ग दोनों
उत्तर:- (क) एकनिष्ठ प्रेम
प्रश्न 19 -निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कृष्ण का पर्यायवाची नहीं है-
(क) कान्हा (ख) माधव
(ग) हलधर (घ) मुरलीधर
उत्तर:- (ग) हलधर
प्रश्न 20 - ‘अपरस’ शब्द का क्या अर्थ है-
(क) सूखा (ख) अनासक्त
(ग) दुर्भाग्यशाली (घ) निर्विकार
उत्तर:- (ख) अनासक्त
प्रश्न 21 - गोपियों ने स्वयं को ‘भोरी’ क्यों कहा है?
(क) वे मूर्ख थीं (ख) वे छल-कपट और चतुराई से दूर थीं
(ग) वे उद्धव की बातों में आ गई थीं (घ) वे किसी का कहना नहीं मानती थीं
उत्तर:- (ख) वे छल-कपट और चतुराई से दूर थीं
प्रश्न 22 - ‘प्रीति-नदी’ में कौन-सा अलंकार है?
(क) यमक (ख) रूपक
(ग) अनुप्रास (घ) उपमा
उत्तर:- (ख) रूपक
प्रश्न 23 - सूरदास के साहित्य में किस भाषा की प्रमुखता है?
(क) अवधी भाषा (ख) राजस्थानी
(ग) ब्रज भाषा (घ) बुन्देली
उत्तर:- (ग) ब्रज भाषा
प्रश्न 24 - गोपियों के अनुसार सच्चा राजधर्म क्या है?
(क) प्रजा का पालन करना (ख) प्रजा के सुखों का ध्यान रखना
(ग) प्रजा को बिलकुल न सताना (घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (घ) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 25 -गोपियों ने कृष्ण को किस प्रकार धारण किया था?
(क) मन से (ख) कर्म से
(ग) वचन से (घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (घ) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 26 -सूरदास के अनुसार सच्चा राज धर्म क्या है?
(क) प्रजा का हित करना (ख) प्रजा से कर लेना
(ग) अनीति दूर करना (घ) राज्य प्राप्त करना
उत्तर:- (क) प्रजा का हित करना
प्रश्न 27 - 'प्रीति-नदी' किसके लिए प्रयोग किया गया है?
(क) ऊद्धव के लिए (ख) यशोदा के लिए
(ग) नंद के लिए (घ) श्रीकृष्ण के लिए
उत्तर:- (घ) श्रीकृष्ण के लिए
प्रश्न 28 - 'मन की मन ही माँझ रही' का अर्थ है?
(क) मन की दृढ़ता (ख) मन की बात मन में ही रहना
(ग) मन का भेद (घ) मन का पाप
उत्तर:- (ख) मन की बात मन में ही रहना
प्रश्न 29 - गोपियाँ सोते जागते रात-दिन किसका ध्यान करती हैं?
(क) श्रीकृष्ण का (ख) उद्धव का
(ग) कंस का (घ) बलराम का
उत्तर:- (क) श्रीकृष्ण का
प्रश्न 30 -ज्यों जल माहें तेल की गागरि, बूँद न ताकौ लागी .’ प्रस्तुत पंक्ति में पानी की बूँद की कौन-सी विशेषता बताई गई है?
(क) पानी की बूँद तेल में डूब जाती है|
(ख) पानी की बूँद तेल लगी मटकी पर टिकती नहीं|
(ग) पानी की बूँद पर तेल का कोई असर नहीं होता |
(घ) उपर्युक्त सभी |
उत्तर:- (ख) पानी की बूँद तेल लगी मटकी पर टिकती नहीं|
प्रश्न 31 - ‘सूरदास अब धीर धरहिं क्यों, मरजादा न लही’ उपर्युक्त पंक्ति में गोपियाँ कहती हैं कि अब धीरज क्यों धारण करें जब मर्यादा का पालन नहीं किया? किसने मर्यादा का पालन नहीं किया?
(क) कृष्ण ने (ख) राधा ने
(ग) उद्धव ने (घ) गोपियों ने
उत्तर:- (क) कृष्ण ने
प्रश्न 32 -गोपियाँ किससे गुहार लगाना चाहती थीं ?
(क) राम से (ख) प्रभु से
(ग) उद्धव से (घ) कृष्ण से
उत्तर:- (घ) कृष्ण से
प्रश्न 33 - गोपियों ने उद्धव को बड़भागी क्यों कहा है?
(क) ऐसा कहकर गोपियों ने उद्धव पर व्यंग्य किया है
(ख) क्योंकि उद्धव बहुत ही भाग्यवान है
(ग) उद्धव बहुत ज्ञानी थे और गोपियाँ उनके ज्ञान का लोहा मानती थी
(घ) वे कृष्ण के सखा थे , इसलिए उनको बडभागी कहा है
उत्तर:- (क) ऐसा कहकर गोपियों ने उद्धव पर व्यंग्य किया है.
प्रश्न 34 - उद्धव को बड़भागी किसके द्वारा कहा गया है?
(क) कृष्ण के द्वारा (ख) मथुरा वासियों के द्वारा
(ग) गोपियों के द्वारा (घ) स्वयं उद्धव के द्वारा
उत्तर:- (ग) गोपियों के द्वारा
प्रश्न 35 - सूरदास के उपास्य देव कौन थे?
(क) श्रीकृष्ण (ख) श्रीराम
(ग) विष्णु (घ) निर्गुण ईश्वर
उत्तर:- (क) श्रीकृष्ण
प्रश्न 36 -गोपियाँ कौन-सी बात किसे बताना चाहती थीं?
(क) अपने मन की बात श्रीकृष्ण को (ख) अपने मन की बात उद्धव को
(ग) संसार के व्यवहार की बात अक्रूर को (घ) समाज की बात नंद को
उत्तर:- (क) अपने मन की बात श्रीकृष्ण को
प्रश्न 37 -गोपियों के अनुसार किसने राजनीति की शिक्षा प्राप्त की है?
(क) कंस ने (ख) नंद ने
(ग) श्रीकृष्ण ने (घ) ऊधौ ने
उत्तर:- (ग) श्रीकृष्ण ने
प्रश्न 38 - कवि सूरदास के गुरु कौन थे?
(क) शंकराचार्य (ख) वल्लभाचार्य
(ग) कुंभनदास (घ) हरिदास
उत्तर:- (ख) वल्लभाचार्य
प्रश्न 39 - ‘प्रीति नदी मैं पाऊं न बोरयो, दृष्टि न रूप परागी.’ इस पंक्ति में किसने प्रीति रूपी नदी में पैर नहीं डुबोया?
(क) उद्धव ने (ख) सूरदास ने
(ग) सुदामा ने (घ) श्रीकृष्ण ने
उत्तर:- (क) उद्धव ने
प्रश्न 40 - 'मन की मन ही माँझ रही’ इस पंक्ति में किसके मन की बात मन में रह गई?
(क) उद्धव की (ख) गोपियों की
(ग) सुदामा की (घ) नंद-नंदन की
उत्तर:- (ख) गोपियों की
प्रश्न 41 - ‘चाहति हुतीं गुहारि जितहीं तै, उत तै धार बहीI’ प्रस्तुत पंक्ति के अनुसार गोपियाँ उद्धव को उलाहना देते हुए कहती है कि वे जिससे उम्मीद कर रही थी कि उनकी रक्षा की जाएगी , वहीँ से धार बह रही थी. वहां किसकी धार बह रही थी?
(क) प्रेम की (ख) योग की
(ग) कर्म की (घ) ख और ग दोनों की
उत्तर:- (ख) योग की
प्रश्न 42 -गोपियाँ जागते–सोते, सपने में, दिन-रात किसका नाम जपती हैं?
(क) राधा (ख) उद्धव
(ग) कृष्ण (घ) बलराम
उत्तर:- (ग) कृष्ण
प्रश्न 43 - गोपियों ने योग संदेश किसे देने को कहा है?
(क) जिनके मन चंचल हैं
(ख) जिनके मन चंचल नहीं है
(ग) जिनके मन भगवान के चरणों में नहीं लगे है
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (क) जिनके मन चंचल हैं.
प्रश्न 44 - निम्नलिखित में से क्या भ्रमर का पर्यायवाची शब्द कौनसा है?
(क) माधव (ख) मधुप
(ग) माधुर्य (घ) मधुर
उत्तर:- (ख) मधुप
प्रश्न 45 -'जकरी' शब्द का क्या अर्थ है?
(क) व्यर्थ होना (ख) रटना
(ग) जर्जर होना (घ) दुखी होना
उत्तर:- (ख) रटना
प्रश्न 46 - समुझी बात कहत ................ के, समाचार सब पाएI निम्नलिखित में से रिक्त स्थान की उचित शब्द से पूर्ति कीजिए-
(क) दिनकर (ख) उद्धव
(ग) मधुकर (घ) कृष्ण
उत्तर:- (ख) मधुकर
प्रश्न 47 - ‘गुर चांटी ज्यो पागी’ में गुर (गुड़) से किसकी तुलना हुई है और चांटी (चींटी) से किसकी?
(क) गुड़ से उद्धव की तुलना हुई है और चींटी से गोपियों की
(ख) गुड़ से कृष्ण की तुलना हुई है और चींटी से राधा की
(ग) गुड़ से ब्रजवासियों की तुलना हुई है और चींटी से कृष्ण की
(घ) गुड़ से कृष्ण की तुलना हुई है और चींटी से गोपियों की
उत्तर:- (घ) गुड़ से कृष्ण की तुलना हुई है और चींटी से गोपियों की
प्रश्न 48 - गोपियों ने उद्धव के अनासक्त (अलग) रहने की तुलना किससे की है?
(क) कमल के पत्ते से (ख) तेल की मटकी से
(ग) कमल के पत्ते और तेल की मटकी दोनों से (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ग) कमल के पत्ते और तेल की मटकी दोनों से
प्रश्न 49 - सूरदास के साहित्य में किस रस की प्रधानता है?
(क) वात्सल्य रस (ख) वीर रस
(ग) भयानक रस (घ) हास्य रस
उत्तर:- (क) वात्सल्य रस
प्रश्न 50 -'मन की मन ही माँझ रहीI’- पद के अनुसार गोपियों ने किस उम्मीद से तन-मन की पीड़ा सहन की?
(क) उद्धव के आने की (ख) कृष्ण के साथ मथुरा जाने की
(ग) कृष्ण के आने की (घ) कृष्ण का संदेश मिलने की
उत्तर:- (ग) कृष्ण के आने की
(समाप्त )
Post a Comment