Adsense

Camera me Band Apahij Class 12 MCQ | Camera me Band Apahij MCQ | कैमरे में बंद अपाहिज Class 12 MCQ

                        

    पाठ-4 रघुवीर सहाय - कैमरे में बंद अपाहिज

                            

Camera me Band Apahij Class 12 MCQ | Camera me Band Apahij MCQ | कैमरे में बंद अपाहिज Class 12 MCQ


प्रश्न: 01. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता के कवि कौन हैं?
(A) रघुवीर सहाय
(B) रघुवीर सिंह
(C) रघुवीर प्रसाद
(D) रघुवीर प्रकाश
उत्तर:-(A) रघुवीर सहाय
प्रश्न: 02. रघुवीर सहाय का जन्म कब हुआ?
(A) 1980
(B) 1970
(C) 1933
(D) 1929 
उत्तर:- (D) 1929 


प्रश्न: 03. रघुवीर सहाय का जन्म कहाँ हुआ?
(A) दिल्ली
(B) कानपुर
(C) महाराष्ट्र
(D) लखनऊ
उत्तर:- (D) लखनऊ


प्रश्न: 04. रघुवीर सहाय का निधन किस सन में हुआ ?
(A) 1989
(B) 1990
(C) 1991
(D) 1992
उत्तर-(B) 1990
प्रश्न: 05. रघुवीर सहाय का निधन कहाँ हुआ?
(A) कानपुर
(B) बनारस
(C) बिजनौर
(D) दिल्ली 
उत्तर:- (D) दिल्ली 


प्रश्न: 06. रघुवीर सहाय हैदराबाद से प्रकाशित किस पत्रिका में कार्य करते थे।
(A) धर्मयुग
(B) हंस
(C) ज्ञानोदय
(D) कल्पना
उत्तर-(D) कल्पना।


प्रश्न: 07. रघुवीर सहाय को कौन-सा पुरस्कार मिला?
(A) ज्ञानपीठ
(B) साहित्य अकादमी
(C) सोवियतभूमि
(D) पहला
उत्तर- (B) साहित्य अकादमी।


प्रश्न: 08. “कैमरे में बंद अपाहिज” कविता कवि के किस काव्य संग्रह से ली गई है?
(A) लोग भूल गए हैं
(B) सीढ़ियों पर धूप
(C) आत्महत्या के विरुद्ध
(D) हँसा-हँसो जल्दी से हँसौ।
उत्तर:- (A) लोग भूल गए हैं


प्रश्न: 09. हम किस पर बोलेंगे?
(A) मंच पर
(B) दूरदर्शन पर
(C) रेडियो पर
(D) घर पर
उत्तर:-(B) दूरदर्शन पर


प्रश्न: 10. “कैमरे में बंद अपाहिज” कविता में हम दूरदर्शन पर क्या बोलेंगे?
(A) हम अशक्त और अज्ञानी हैं
(B) हम बेकार और बेकरार हैं
(C) हम समर्थ और शक्तिवान हैं
(D) हम अपंग और लाचार हैं
उत्तर:-(C) हम समर्थ और शक्तिवान हैं
 
प्रश्न: 11. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में ‘समर्थ शक्तिवान' किसे कहा जाता है?
(A) कैमरामैन को
(B) अपाहिज को
(C) दर्शकों को
(D) दूरदर्शन वालों को
उत्तर:-(D) दूरदर्शन वालों को


प्रश्न: 12.दूरदर्शन वाले बंद कमरे में किसे लाए थे?
(A) दुर्बल को
(B) सबल को
(C) अपंग को
(D) बीमार को
उत्तर:-(C) अपंग को


प्रश्न: 13. अपाहिज से दूरदर्शन कार्यक्रम संचालक किस प्रकार के प्रश्न पूछता है ?(Imp)
(A) अर्थपूर्ण
(B) तर्कसंगत
(C) भावपूर्ण
(D) अर्थहीन।
उत्तर- (D) अर्थहीन।


प्रश्न: 14. कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए हम अपाहिज को क्या करते हैं?
(A) रुला देते हैं
(B) हँसा देते हैं
(C) नचा देते हैं
(D) गाना गवा देते हैं
उत्तर:-(A) रुला देते हैं


प्रश्न: 14. अपाहिज क्या नहीं बता पाएगा?
(A) अपना सुख
(B) अपना दुःख
(C) अपनी सामर्थ्य
(D) अपनी शक्ति
उत्तर- (B) अपना दुःख
 
प्रश्न: 15.“इंतजार करते है, आप भी उसके रो पड़ने का” इस पंक्ति में “आप” शब्द से क्या तात्पर्य जाओ?
(A) कविता के पाठक
(B) कविता के श्रोता
(C) दूरदर्शन के दर्शक
(D) कवि
उत्तर:- (C) दूरदर्शन के दर्शक


प्रश्न: 16. कैमरेवाले परदे पर अपाहिज की क्या दिखाएँगे?
(A) हँसी
(B) रोने से फूली आँख
(C) अपंगता        
(D) नृत्य का दृश्य
उत्तर:-(B) रोने से फूली आँख


प्रश्न: 17. कैमरे में बंद अपाहिज कविता में फूली हुई आँख का क्या अर्थ है?
(A) आँख सूजना
(B) आँख में चोट लगना
(C) रोना
(D) आंसुओं से भरी आँख 
उत्तर:- (D) आंसुओं से भरी आँख 


प्रश्न: 18. दूरदर्शन के परदे पर दिखाई गई “फूली आँख की बड़ी तस्वीर” क्या प्रकट करती है?
(A) अपंगता की पीड़ा
(B)  दर्शकों की सहानुभूति
(C)  कवि की व्याकुलता
(D) दूरदर्शन संयोजक की करुणा
उत्तर:- (A) अपंगता की पीड़ा


प्रश्न: 19. अपाहिज के होठों पर क्या दिखाई देता है?
(A) उलझन
(B) कसमसाहट
(C) पीड़ा
(D) मुस्कान
उत्तर:-(B) कसमसाहट
 
प्रश्न: 20.  कैमरेवाले एक और कोशिश क्यों करना चाहते हैं?
(A) तस्वीर साफ दिखाने के लिए
(B) कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए
(C) अपाहिज की अपंगता को उभारने के लिए
(D) चमत्कार उत्पन्न करने के लिए
उत्तर:-(C) अपाहिज की अपंगता को उभारने के लिए


प्रश्न: 21. प्रस्तुतकर्ता दर्शकों को क्या रखने के लिए अनुरोध करता है?
(A) शांति
(B) धैर्य
(C) हिम्मत
(D) दया
उत्तर:-(B) धैर्य


प्रश्न: 22. प्रस्तुतकर्ता 'बस करो, नहीं हुआ, रहने दो' क्यों कहता है?
(A) अपाहिज और दर्शक नहीं रोए
(B) प्रस्तुतकर्ता और दर्शक नहीं रोए
(C) अपाहिज और प्रस्तुतकर्ता नहीं रोए
(D) कैमरा खराब हो गया
उत्तर:-(A) अपाहिज और दर्शक नहीं रोए


प्रश्न: 23. कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में कैमरा एक साथ क्या दिखाना चाहता है?
(A) सामान्य व्यक्ति की दुर्दशा और खुशी
(B) समाचार और खेल
(C) दर्शक और अपाहिज रोते
(D) नए और पुराने कार्यक्रम
उत्तर:-(C) दर्शक और अपाहिज रोते


प्रश्न: 24. कैमरे वाला किन्हें साथ-साथ रूलाना चाहता है?
(A) नायक-नायिका
(B) भाई-बहन
(C) अपाहिज-दर्शक
(D) सखा-सखी
उत्तर:-(C) अपाहिज-दर्शक
 
प्रश्न: 25. परदे पर किस की कीमत है?
(A) दर्शक की
(B) अपाहिज की
(C) प्रस्तुतकर्ता की
(D) वक्त की
उत्तर:-(D) वक्त की


प्रश्न: 26. कार्यक्रम समाप्त करते हुए प्रस्तुतकर्ता क्या करेगा?
(A) मुस्कुराकर धन्यवाद
(B) खेदपूर्ण धन्यवाद
(C) रोते हुए धन्यवाद
(D) कुछ भी नहीं
उत्तर:-(A) मुस्कुराकर धन्यवाद


प्रश्न: 27.दूरदर्शन वाले किसकी संवेदना से खिलवाड़ कर रहे हैं?
(A) कैमरा वाले की
(B) अपाहिज की
(C) खुद की
(D) दर्शकों की 
उत्तर:- (B) अपाहिज की


प्रश्न: 28. दूरदर्शन पर किस उद्देश्य से युक्त कार्यक्रम दिखाया जा रहा था?
(A) प्रेम
(B) सामाजिक
(C) वैज्ञानिक
(D) आर्थिक 
उत्तर:- (B) सामाजिक


प्रश्न: 29. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में दूरदर्शन कर्मियों की किस मनोवृत्ति को दर्शाया गया है ?(Imp)
(A) संवेदनशीलता
(B) संवेदनहीनता
(C) करुणा
(D) दुर्बलता
उत्तर- (B) संवेदनहीनता
 
प्रश्न: 30. कविता के अनुसार दूरदर्शन के लिए क्या आवश्यक है?
(A) आलोचना
(B) हंसी
(C) संवेदना
(D) रोचक कार्यक्रम
उत्तर:- रोचक कार्यक्रम


प्रश्न: 31. 'अब मुसकुराएँगे हम' इस पंक्ति में 'हम' कौन हैं?
(A) दूरदर्शन वाले
(B) अपाहिज
(C) दर्शक
(D) कवि
उत्तर:-(A) दूरदर्शन वाले


प्रश्न: 32. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में व्यक्त हुई है-
(A) एक अपाहिज की पीड़ा
(B) इलेक्ट्रोनिक मीडिया की संवेदनहीनता
(C) कार्यक्रम संचालक की कार्यकुशलता
(D) दर्शकों की उदासीनता
उत्तर:- (B) इलेक्ट्रोनिक मीडिया की संवेदनहीनता


प्रश्न: 33. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता किस पर व्यंग्य है?
(A) अपाहिजों पर
(B) दर्शकों पर
(C) व्यवस्था पर
(D) दूरदर्शन वालों पर
उत्तर:-(D) दूरदर्शन वालों पर


प्रश्न: 34. 'कैमरे में बंद अपाहिज' करुणा के मुखौटे में छिपी किस की कविता है?
(A) दया की
(B) परोपकार की
(C) वात्सल्य की
(D) क्रूरता की
उत्तर:-(D) क्रूरता की
 
प्रश्न: 35. कैमरे में बंद अपाहिज' किस छंद में रचित कविता है ?
(A) कवित
(B) चौपाई
(C) मुक्त
(D) दोहा।
उत्तर-(C) मुक्त।


प्रश्न: 36. कैमरे में बंद कविता में कवि ने किसका चित्रण किया है?
(A) अपाहिज का
(B) रोगी का
(C) भगत जी का
(D) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:- (A) अपाहिज का


प्रश्न: 37. दूरदर्शन पर अपाहिज को प्रस्तुत करने का क्या उद्देश्य है?
(A) उसकी पीड़ा की अभिव्यक्ति
(B) दूरदर्शन का सामाजिक सरोकार
(C) दर्शकों का मनोरंजन
(D) दूरदर्शन की प्रतिस्पर्धा में विजय और धनोपार्जन
उत्तर:- (D) दूरदर्शन की प्रतिस्पर्धा में विजय और धनोपार्जन


प्रश्न: 38. कैमरे में बंद अपाहिज कविता में किस प्रकार की भाषा का प्रयोग हुआ है?
(A) अंग्रेजी
(B) उर्दू
(C) सहज, सरल और सामान्य
(D) कठिन
उत्तर:- (C) सहज, सरल और सामान्य
 
 
 
अन्य प्रश्न


1.“कैमरे में बंद अपाहिज” कविता के कवि कौन हैं?  उत्तर:-  रघुवीर सहाय जी
2.“कैमरे में बंद अपाहिज” कविता को किस काव्य संग्रह से लिया गया है?  उत्तर:-  “लोग भूल गए हैं”
3. रघुवीर सहाय का जन्म कब हुआ था? उत्तर:-  1929 में
4.  रघुवीर सहाय की मृत्यु कब हुई थी? उत्तर:-  1990 ( दिल्ली )
5. रघुवीर सहाय किस संस्थान के हिंदी समाचार विभाग से जुड़े थे?  उत्तर:-  आकाशवाणी से
6. दूरदर्शन , जनसंचार का कैसा माध्यम है?  उत्तर:-  दृश्य- श्रव्य माध्यम (देखने व सुनने वाला)
7. अज्ञेय जी द्वारा संपादित किस संकलन में रघुवीर सहाय के लेख छपे थे?  उत्तर:-  दूसरा सप्तक
8.“कैमरे में बंद अपाहिज” , किस तरह की कविता हैं?  उत्तर:-  व्यंग्य कविता
9.“कैमरे में बंद अपाहिज” कविता में कवि ने किस पर तीखा व्यंग्य किया है?  उत्तर:-  टेलीविजन के कार्यक्रमों की संवेदनहीनता पर
10.“कैमरे में बंद अपाहिज” , कविता में कवि ने किसकी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया हैं?   उत्तर:-  मीडिया की
11.कविता में किस शैली का प्रयोग किया गया है? उत्तर:-   नाटकीय , चित्रात्मकता और प्रश्नात्मक शैली
12.“कैमरे में बंद अपाहिज” , कविता में किस छंद का प्रयोग हुआ है?  उत्तर:-  मुक्त छंद
13.“कैमरे में बंद अपाहिज” , कविता में किस भाषा का प्रयोग हुआ है? उत्तर:-  खड़ी बोली
14.“करुणा के मुखोटे में छुपी क्रूरता की कविता” , किस कविता को कहा गया है? उत्तर:-  “कैमरे में बंद अपाहिज” कविता को
15.कविता के अनुसार , कार्यक्रम के संचालक का इंटरव्यू लेते समय कैसा दृष्टिकोण था?  उत्तर:-  व्यावसायिक
16.पत्रकारिता में किस कारण संवेदनहीनता बढ़ती जा रही है?  उत्तर:-  व्यवसायिकता के कारण
17.दूरदर्शन वाले किसकी संवेदना से खिलवाड़ कर रहे थे? उत्तर:-  एक अपाहिज व्यक्ति की
18.दूरदर्शन पर एक अपाहिज व्यक्ति को बुलाकर उससे प्रश्न पूछने का क्या उद्देश्य था? उत्तर:-  कार्यक्रम को रोचक बनाना
19.अपाहिज की पीड़ा दर्शकों तक पहुंचाने वाले संचालक को, कविता में कैसा बताया गया है?  उत्तर:-  संवेदनहीन
20.“समर्थ शक्तिवान” , किसने अपने आप को कहा है? उत्तर:-  मीडिया कर्मियों ने
21.“हम समर्थ शक्तिवान “, में “हम” कौन हैं?  उत्तर:-  कार्यक्रम का संचालक
22.“हम समर्थ शक्तिवान” , पंक्ति में कैसा भाव झलकता है? उत्तर:-  अहंकार का
23.“हम एक दुर्बल को लाएँगे” , में दुर्बल किसे कहा हैं? उत्तर:-   अपाहिज व्यक्ति को
24.“करुणा में छुपी क्रूरता” , किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? उत्तर:-  दूरदर्शन कर्मियों के लिए
25.दूरदर्शन वाले बंद कमरे में किसे लाए थे? उत्तर:-  एक अपाहिज व्यक्ति को
26.दूरदर्शन वाले अपाहिज व्यक्ति का साक्षात्कार कहाँ लेंने वाले थे? उत्तर:-  स्टूडियो के एक बंद कमरे में
27.दूरदर्शन का संचालक अपाहिज से किस प्रकार के प्रश्न पूछता है? उत्तर:-  अर्थहीन व बेतुके
28.कार्यक्रम का संचालक अपाहिज की लाचारी व दर्द को क्यों दिखाना चाहता है?
 उत्तर:-   दर्शकों का मन करुणा से भरने व कार्यक्रम को सफल व लोकप्रिय बनाने के लिए
29.कार्यक्रम में एक अपाहिज व्यक्ति को क्या मानकर उसके मन की पीड़ा को कुरेदा जा रहा था?  उत्तर:-  प्रदर्शन की वस्तु
30.“आप अपाहिज क्यों हैं” , यह प्रश्न मीडिया कर्मी के किस स्वभाव को प्रकट करता है?  उत्तर:-  संवेदनहीन
31.संचालक , “सोचिए , बताइए , थोड़ी कोशिश और करिये” कहकर क्या करने की कोशिश करता हैं?  उत्तर:-  अपाहिज व्यक्ति को जबाब देने के लिए उकसाने की
32.“यह अवसर खो देंगे “, पंक्ति में संचालक अपाहिज व्यक्ति से कौन सा अवसर खोने की बात करता हैं? उत्तर:-  टेलीविजन के माध्यम से अपना दुःख दुनिया को बताने का सुनहरा अवसर
33.“कैमरा , दिखाओ इसे बड़ा-बड़ा” यह पंक्तियां किसने कही?  कार्यक्रम के संचालक
34.“बड़ा-बड़ा” में कौन सा अलंकार है? उत्तर:-  पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
35.संचालक अपाहिज की तस्वीर को बड़ाकर क्यों दिखाना चाहता था? उत्तर:- दर्शकों की सहानुभूति बटोरने के लिए
36. कार्यक्रम का संचालक क्यों चाहता हैं कि अपाहिज व्यक्ति रोये , अपना दुःख लोगों के सामने प्रदर्शित करे?  उत्तर:-  अपने कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए
37.अपाहिज व्यक्ति कैमरे के सामने क्या नहीं बता पाया  उत्तर:-  अपना दुख -दर्द
38.अपाहिज के होठों पर क्या दिखाई देता है? उत्तर:-  कसमसाहट
39.कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए संचालक क्या करते हैं? उत्तर:-  अपाहिज को रुलाने का प्रयास
40.कैमरे वाले परदे पर अपाहिज की क्या दिखाना चाहते थे ? उत्तर:-  रोने से फूली हुई आंखें
41.कविता में ” कैमरा बस करो , नहीं हुआ , रहने दो”, में कौन सा भाव प्रकट होता है? उत्तर:-  असफलता का
42.“बस करो , नहीं हुआ , रहने दो”यह कौन कहता है? उत्तर:-  कार्यक्रम का संचालक
43.कैमरे वाले एक और कोशिश क्यों करना चाहते हैं? उत्तर:-  अपाहिज की अपंगता को उभारने के लिए
44.संचालक किससे धैर्य रखने को कहता है? उत्तर:-  दर्शकों से
45.“हमें दोनों एक संग रुलाने हैं” , यहां पर “दोनों” का अर्थ किससे हैं? उत्तर:-  अपाहिज व्यक्ति और दर्शकों से ।
46. कैमरा एक साथ क्या दिखाना चाहता है? उत्तर:-  दर्शक और अपाहिज , दोनों को रोते हुए
47.संचालक को अपाहिज को रुलाने का प्रयास क्यों बंद करना पड़ा? उत्तर:-  प्रसारण का समय खत्म होने के कारण
48.अपाहिज को रुलाने का प्रयास क्यों किया जा रहा था?  उत्तर:-  दर्शकों की सहानुभूति बटोरने के लिए
49.“बस थोड़ी सी कसर रह गई थी”, इस पंक्ति में किस बात की कसर की रह गई है?
उत्तर:-  दर्शक और अपाहिज , दोनों को एक साथ न रूला पाने की कोशिश में थोड़ी कसर
50.संचालक के मन में क्या कसक रह गई थी ? उत्तर:-  दर्शक और अपाहिज , दोनों को एक साथ न रूला पाने की कसक
51.पर्दे पर किसकी कीमत है? उत्तर:-  समय
52.“मुस्कुराएंगे हम” , इस पंक्ति में “हम” कौन हैं ? उत्तर:-   दूरदर्शन वाले
53.कार्यक्रम समाप्त करते हुए प्रस्तुतकर्ता क्या करेगा? उत्तर:-  मुस्कुराकर धन्यवाद कहेगा
54.दूरदर्शन में किस उद्देश्य से कार्यक्रम बनाया जा रहा था? उत्तर:-  सामाजिक उद्देश्य से
55.कविता के अनुसार टेलीविजन पर मीडिया, सामाजिक कार्यक्रम के नाम पर क्या करता है?
 उत्तर:-  लोगों के दुख दर्द को बेचने का काम करता है।
 
 
 
 

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.